Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Katrina Kaif कभी नहीं लगाती हैं इस तरह लिपस्टिक, जानें क्या होते हैं नुकसान?
कैटरीना कैफ की सुंदरता का हर कोई मुरीद हैं। कैटरीना न सिर्फ एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती है बल्कि उनकी सुंदरता का भी हर कोई दीवाना हैं। कई कॉलेज गोइंग गर्ल्स हैं, जो कैटरीना के ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने ब्यूटी से जुडा एक डार्क सीक्रेट अपने फैंस के साथ शेयर किया। दरअसल एक्ट्रेस ने मेकअप से जुडी एक गलती के बारे में बताया था।
कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने फैंस को अवेयर करते हुए बताया कि कभी भी सीधे होठों पर लिपस्टिक न लगाएं। इसके कई नुकसान होते हैं।

खुद कैटरीना लगाती है इस तरह से लिपस्टिक
कैटरीना सीधे होंठों पर लिपस्टिक लगाने के बजाय, एक खास तकनीक का उपयोग करती हैं ताकि उनका लुक और भी आकर्षक और प्राकृतिक लगे। वह आमतौर पर पहले होंठों पर लिप बाम या प्राइमर लगाकर उन्हें मॉइश्चराइज़ करती हैं, फिर लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को लाइन करती हैं। इस प्रक्रिया से उनके होंठ अधिक परफेक्ट और सॉफ्ट दिखते हैं।
इसके अलावा, कई बार वह लिपस्टिक को ब्रश के जरिए लगाती हैं ताकि उसका रंग और टेक्सचर बेहतर तरीके से ब्लेंड हो सके। इस तरह की टेकनीक से उनके होंठों पर लिपस्टिक का फिनिश बहुत नैचुरल और प्रोफेशनल लगता है।
रोजाना लिपस्टिक लगाने से किया मना
कैटरीना ने महिलाओं को रोजाना लिपस्टिक लगाने से मना करते हुए कहा कि अगर आप होंठ पर डायरेक्ट लिपस्टिक अप्लाई करेंगे तो इससे स्किन को काफी ज्यादा नुकसान होता है। रोजाना लिपस्टिक लगाने से इसमें मौजूद मॉम लिप्स को ड्राय बनाने का काम करती हैं। इस वजह से होंठों में पिंग्मेंटेशन, काली लाइन और एलर्जी होने का खतरा रहता है।
होठों पर लगाए ये चीजें
एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि ज्यादा देर तक होठों पर लिपस्टिक लगाना सही नहीं होता है। होंठों पर नेचुरल रंगत के लिए रोजाना नारियल का तेल, शहद या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे होंठ सॉफ्ट रहेंगे।
लिपस्टिक लगाने के नुकसान
कुछ लिपस्टिक में पैराबेंस, फ़थलेट्स और दूसरे कई तरह के खतरनाक केमिकल मौजूद होते हैं, जैसे सीसा, कैडमियम और दूसरी हैवी मटेरियल। जो त्वचा के माध्यम से अवशोषित होकर फर्टिलिटी और मस्तिष्क और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। अगर लिपस्टिक लगाने के बाद आपके होठों पर जलन या एलर्जी जैसी दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले। कुछ लिपस्टिक कैंसर का कारण भी बन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











