Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नहाने के लिए करते हैं साबुन का इस्तेमाल तो पहले जान लें ये जरूरी बात
नहाना एक बेसिक हाइजीन है। जब आप हर दिन नहाते हैं तो इससे आपको ना केवल बहुत अधिक रिफ्रेशिंग फील होता है, बल्कि आपकी स्किन पर मौजूद धूल-मिट्टी व गंदगी भी दूर होती है। अमूमन लोग नहाते समय खुद को क्लीन करने के लिए साबुन या बॉडी वॉश आदि का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि साबुन से स्किन को क्लीन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद हार्श केमिकल्स स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि, आज के जमाने में ऐसा नहीं है। आपको मार्केट में कई माइल्ड सोप भी मिलते हैं, जिन्हें आप डेली बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ये साबुन काफी बजट फ्रेंडली होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। आप बिना किसी झिझक के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बशर्ते, साबुन आपकी स्किन की जरूरतों को पूरा करता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि आपको हर दिन किस तरह के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए-
स्किन टाइप के अनुसार चुनें साबुन
जब भी आप नहाने के लिए साबुन का चयन करें तो आपको अपनी स्किन टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप ग्लिसरीन, शिया बटर या जैतून के तेल जैसे इंग्रीडिएंट्स वाले मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठीक इसी तरह, ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ोयल पेरोक्साइड वाले साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर किसी की स्किन सेंसेटिव है तो उसे हमेशा खुशबू रहित और हाइपोएलर्जेनिक साबुन को चुनना चाहिए। इससे उनकी स्किन में जलन या इरिटेशन नहीं होती है।
इंग्रीडिएंट्स पर दें खास ध्यान
अक्सर लोग हर दिन साबुन से नहाने से इसलिए भी मना करते हैं, क्योंकि उनमें हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, हमेशा साबुन चुनते समय आपको उसके इंग्रीडिएंट्स का ख्याल रखना चाहिए। कोशिश करें कि साबुन में हार्श केमिकल्स, आर्टिफिशियल खुशबू या फिर बहुत अधिक एडिटिव्स का इस्तेमाल ना किया जाए, क्योंकि वे त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं।
हर दिन लगाएं या नहीं
जहां कुछ लोग यह मानते हैं कि साबुन से हर दिन नहाने में कोई समस्या नहीं है तो कुछ लोग सोचते हैं कि हर दिन साबुन का इस्तेमाल करने से उनकी स्किन डैमेज होगी। हालांकि, यह मुख्य रूप से आपकी स्किन पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में हर दिन साबुन से नहाने से त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। ऐसे लोगों को कम से कम एक दिन का गैप करके साबुन इस्तेमाल करना चाहिए। इतना ही नहीं, आप माइल्ड और मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन को कोई समस्या नहीं होगी।

इन टिप्स पर भी दें ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि साबुन से आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान ना उठाना पड़े तो ऐसे में आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स पर खास ध्यान देना चाहिए-
• सबसे पहले तो आप नहाने के दौरान अपनी स्किन पर ध्यान दें। यदि आपको सूखापन या जलन दिखाई देती है, तो आपको अपने बाथ रूटीन को एडजस्ट करना चाहिए।
• डेली यूज के लिए हमेशा माइल्ड, मॉइस्चराइजिंग साबुन का चयन करना चाहिए। जिससे वह आपकी स्किन पर सॉफ्ट रहे और आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान ना हो।
• यदि आप हर दिन साबुन से नहाते हैं, तो अपनी स्किन को रूखेपन से बचाने के लिए मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
• अगर आपको किसी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम है तो ऐसे में आपको साबुन का इस्तेमाल करने से पहले एक बार स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











