Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कच्चे दूध में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है? इन 3 चीजों को मिक्स करके लगाने से मिलेगी निखरी त्वचा
How To Clean Face With Raw Milk: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और मेकअप से चेहरे पर गंदगी और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। ऐसे में, चेहरे की खूबसूरती और निखार को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेहरे की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। हम में से ज्यादातर लोग चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो अपने चेहरे को साफ करने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में कच्चा दूध भी शामिल है। जी हां, कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। इसके अलावा, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह झाइयों, झुर्रियों, फाइन लाइंस और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से कच्चे दूध से चेहरे को धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो कच्चे दूध में कुछ चीजों को मिक्स करके चेहरा धो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कच्चे दूध में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है (Kache Doodh Me Kya Milakar Chehre Par Lagaye)?
कच्चा दूध और हल्दी
चेहरा साफ करने के लिए आप कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करती है. साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होती है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको निखरी-बेदाग त्वचा मिलेगी।

कच्चा दूध और गुलाब जल
आप चाहें तो कच्चे दूध में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरा साफ कर सकते हैं. दरअसल, गुलाब जल त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ मॉइश्चराइज्ड भी रखता है. साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होता है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
कच्चा दूध और बेसन
चेहरा साफ करने के लिए आप कच्चे दूध में बेसन मिक्स करके भी लगा सकते हैं. दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है. साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications











