Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Holi 2026 Skin Care: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रंगों का नहीं होंगे स्किन पर कोई असर
Holi Skin Care Tips: रंगों का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस साल 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। लेकिन होली के रंगों का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। दरअसल, होली में खेले जाने वाले रंगों में हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं, जो त्वचा को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण स्किन पर एलर्जी, रैशेज, जलन और ड्राइनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, होली खेलने से पहले कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं। जी हां, होली खेलने से पहले चेहरे पर कुछ खास चीजों को अप्लाई करने से खुजली, जलन की समस्या नहीं होगी और रंग भी आसानी से निकल जाएगा। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता है। तो आइए, जानते हैं होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

नारियल का तेल
होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा को होली के रंगों से भी बचाता है। होली खेलने से पहले नारियल का तेल लगाने से रंग भी आसानी से रिमूव हो जाता है। इसके लिए आप जब होली खेलने जाएं, तो उससे 10-15 मिनट पहले होली खेलने से पहले चेहरे पर अच्छे से नारियल का तेल लगाएं।
एलोवेरा जेल
होली खेलने से पहले आप चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इससे न केवल रंगों से आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी, बल्कि त्वचा में नमी भी बनी रहेगी। इसके लिए अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करे। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे मुहांसों, रेडनेस और जलन से बचाव हो सकता है।
पेट्रोलियम जेली
होली खेलने से पहले आप अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देती है और रंग को सीधे त्वचा में पहुंचने नहीं देती। इससे काफी हद तक त्वचा सुरक्षित रहती है। अगर आप पेट्रोलियम जेली लगाएंगे, तो होली का रंग भी आसानी से निकल जाएगा। साथ ही, यह त्वचा को ड्राई होने से बचाती है।
मॉइश्चराइजर
होली खेलने से पहले आपको अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इसे लगाने आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी और होली के रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं होगा। साथ ही, इससे स्किन में नमी भी बनी रहती है।
सनस्क्रीन
अगर आप होली खेलने जा रहे हैं, तो चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। इससे त्वचा का धूप, टैनिंग और होली के रंगों से बचाव में मदद मिलती है। कोशिश करें कि चेहरे और शरीर के अन्य खुले अंगों पर SPF 50 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











