Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसा चाहिए फ़्लॉलेस मेकअप लुक, तो ब्रश, स्पॉन्ज या उंगलियों में से किसका करें यूज
Makeup Brush Sponge Or Finger : खूबसूरत दिखने की चाहत तो हम सभी की होती है और इसलिए हम अक्सर महंगे और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट भी करते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि महंगे और क्वालिटी प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करने के बाद भी हमें वो फ़्लॉलेस मेकअप लुक नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम कलर सलेक्शन से लेकर उसे अप्लाई करने में गड़बड़ कर बैठते हैं।
मेकअप करना वास्तव में एक कला है। आप अपने प्रोडक्ट को किस तरह अप्लाई करते हैं, उससे आपके फाइनल लुक पर काफी असर पड़ता है। इसमें मेकअप अप्लाई करने वाले टूल्स अहम् भूमिका निभाते हैं। हहर किसी का मेकअप अप्लाई करने का तरीका अलग होता है। जहां कुछ लोग मेकअप करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ स्पॉन्ज को इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं।

वहीं, कुछ लोगों को उंगलियों की मदद से मेकअप करना अच्छा लगता है। हालांकि, अगर आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि फ़्लॉलेस मेकअप पाने के लिए आपको किस तरीके को अपनाना चाहिए, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
ब्रश के फायदे व नुकसान
मेकअप के दौरान ब्रश का इस्तेमाल करने के कई फायदे व नुकसान हैं। मसलन-
• ब्रश परफेक्ट प्रोडक्ट एप्लीकेशन में मदद करते हैं, उन्हें आईशैडो, आईलाइनर और कंटूरिंग में इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।
• ब्रश टाइप के आधार पर, वे शीयर से लेकर वे फुल कवरेज प्रदान कर सकते हैं।
• फ़्लफ़ी वाले ब्रश प्रोडक्ट ब्लेंडिंग के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, जिससे अधिक नेचुरल फिनिश लुक मिलती है।
• ब्रश को नियमित रूप से साफ़ किया जा सकता है, जिससे त्वचा में बैक्टीरिया के संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है।
• ब्रश को प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए स्किल और प्रैक्टिस की जरूरत होती है, अन्यथा आप मेकअप सही तरह से अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
• स्वच्छता बनाए रखने के लिए उन्हें नियमित सफाई की आवश्यकता होती है।
इसके लिए बेस्ट हैं ब्रश
• फ़्लैट फ़ाउंडेशन ब्रश या स्टिपलिंग ब्रश फ़ाउंडेशन के लिए बेस्ट हैं, जो आपको एक स्मूथ व फ़िनिश लुक दे सकते हैं।
• ब्लश, ब्रॉन्ज़र और सेटिंग पाउडर जैसे पाउडर प्रोडक्ट को केकिंग से बचने के लिए ब्रश से मेकअप अप्लाई करना सबसे अच्छा होता है।
• आईशैडो के लिए भी अलग-अलग तरह के ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है।
• आईलाइनर, ब्रो प्रोडक्ट और लिप कलर को शार्प लुक देने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
उंगलियों से मेकअप लगाने के फायदे व नुकसान
अगर आप उंगलियों से मेकअप लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके कुछ फायदे व नुकसान भी हैं। मसलन-
• उंगलियों पर आपका अच्छा कण्ट्रोल होता है, जिससे आप अपने मेकअप प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से ब्लेंड कर सकते हैं।
• उंगलियों की नेचुरल गर्मी प्रोडक्ट को स्किन में पिघलाने में मदद कर सकती है, जिससे अधिक नेचुरल फ़िनिश मिलती है।
• उंगलियों की मदद से आप कभी भी और कहीं पर भी आसानी से मेकअप कर सकते हैं।
• उंगलियों से मेकअप करते हुए अक्सर बैक्टीरिया चेहरे पर स्थानांतरित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
• केवल उंगलियों से फुल कवरेज पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
• उंगलियों में ब्रश की तरह सटीकता की कमी होती है, जिससे आपको डिटेल और फाइन मेकअप करने में परेशानी हो सकती है।
इसके लिए बेस्ट है उंगलियों से मेकअप
• क्रीम प्रोडक्ट जैसे क्रीम ब्लश, क्रीम आईशैडो और क्रीम फ़ाउंडेशन को उंगलियों से अच्छी तरह से मिक्स किया जा सकता है।
• अगर आप आंखों के नीचे कंसीलर जैसे प्रोडक्ट को टैप करके लगा रहे हैं तो ऐसे में उंगलियों की मदद लें।
• उंगलियों से लिक्विड या क्रीम हाइलाइटर लगाने से अधिक नेचुरल ग्लो मिल सकता है।
स्पॉन्ज के फायदे व नुकसान
स्पॉन्ज से मेकअप करना बेहद ही आम है। हालांकि, इसके भी अपने कुछ फायदे व नुकसान हैं-
• ब्लेंडिंग करने के लिए स्पॉन्ज, खास तौर पर ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से एक फिनिश लुक मिलता है।
• इन्हें फाउंडेशन से लेकर कंसीलर और यहां तक कि पाउडर मेकअप प्रोडक्ट एप्लीकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
• चूंकि, ये अतिरिक्त उत्पाद को सोख सकते हैं, जिससे केक जैसी फिनिश से बचने में मदद मिलती है।
• हालांकि, स्पॉन्ज बहुत सारा प्रोडक्ट सोख सकते हैं, जिससे मेकअप की बर्बादी हो सकती है।
• बैक्टीरिया को रोकने के लिए स्पॉन्ज को बार-बार और अच्छी तरह से साफ किया जाना चाहिए।
• हर दिन इस्तेमाल करने और क्लीनिंग के कारण ये जल्दी खराब हो सकते हैं, जिससे इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत पड़ती है।
इसके लिए बेस्ट हैं स्पॉन्ज
• स्पॉन्ज लिक्विड और क्रीम फाउंडेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये एकसमान और स्मूथ एप्लीकेशन प्रदान करते हैं।
• कंसीलर को अप्लाई करने के लिए भी स्पॉन्ज का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है।
• नम स्पॉन्ज का इस्तेमाल सेटिंग पाउडर लगाने के लिए किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











