Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बॉडी से अनचाहे बालों से हैं परेशान? बिना दर्द के और पैसे खर्च किए इन 5 तरीकों से चिकनी स्किन
Unwanted Hair Removal Tips: महिला हो या पुरुष हर कोई सुंदर सॉफ्ट स्किन की चाह रखता है। चेहरे और बॉडी पर अनचाहे बाल सारी सुंदरता को खराब कर देते हैं। आजकल महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी अनचाहे बाल एक बड़ी प्रॉब्लम है। वैक्सिंग और लेजर ट्रीटमेंट जैसे ऑप्शन तो मौजूद हैं, लेकिन ये दर्दनाक और महंगे होते हैं। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे घर पर ही आसानी से और बिना खर्च किए बाल हटाए जा सकें? अब आपके लिए एक अच्छी खबर ये है कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इसका हल मौजूद है।
पता है आपको ये सुनकर खुशी हुई होगी, और जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई होगी। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि बिना दर्द सहे और पैसे खर्च किए आप कैसे पा सकते हैं स्मूथ और हेयर फ्री बॉडी। हम आपको 5 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमा आप ग्लोइंग और स्मूथ स्किन और बॉडी पा सकते हैं।

1. नींबू और शहद का पेस्ट
नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और शहद स्किन को मुलायम बनाता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों वाली जगह पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2. हल्दी और बेसन का पैक
हल्दी और बेसन दादी-नानी का पुराना और असरदार नुस्खा है जिनसे आप ग्लोइंग और हेयर फ्री स्किन पा सकते हैं। दरअसल, हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और बेसन बालों को कमजोर कर हटाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को स्किन पर लगाकर सूखने दें अब हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं।

3. पपीता और हल्दी का पेस्ट
कच्चे पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। अगर आप अनचाहे बालों से परेशान हैं को पपीते का पेस्ट अप्लाई करें। इसे इस्तेमाल करने के लिए कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं और उसमें हल्दी मिलाएं। अब इसे 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

4. शुगर वैक्स
चीनी से बनी वैक्स पूरी तरह नेचुरल होती है और इससे बाल आसानी से निकल जाते हैं। बाल हटाने के लिए 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर गर्म करें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा कर स्किन पर लगाएं और कपड़े की पट्टी से खींचकर हटा दें।

5. बेसन और चावल के आटे का पैक
पुराने समय से बेसन स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप स्किन को स्मूथ और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो बेसन और चावल के आटे का पैक अप्लाई करें। बता दें कि चावल का आटा स्किन को स्क्रब करता है और धीरे-धीरे बालों को जड़ों से कमजोर करता है।

इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चावल का आटा और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्किन पर लगाकर सूखने दें और रगड़कर हटाएं।



Click it and Unblock the Notifications











