Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Monsoon Skin Allergies : बरसात में होने वाली ये स्किन एलर्जी है कॉमन, बचने के लिए करें ये काम
बरसात आते ही स्किन एलर्जी की समस्या बहुत ही कॉमन है। बारिश और नमी की वजह से वातावरण में तेजी से बैक्टीरिया पनपते हैं, जिसकी वजह से आंखों से पानी आना, शरीर में खुजली, रैश आदि से लोग परेशान रहते हैं। स्किन एलर्जी का मुख्य कारण होता है हवा में मौजूद डस्ट और जर्म्स, और नमी। ये सभी मिल कर इस मौसम को स्किन के लिए ज्यादा संवेदनशील बना देते हैं।
ऐसे में आज हम बात करेंगे बरसात के मौसम में होने वाली कुछ कॉमन एलर्जी के बारे में, जिनके बारे में आपको जानना ज़रूरी है।

बारिश में होने वाली स्किन एलर्जी
रिंगवार्म: इसे हम दाद के नाम से जानते हैं। यह शरीर में लाल रिंग के रूप में शरीर पर नज़र आते हैं। बारिश में कपड़ों को गर्म पानी से धोएं ताकि फंगस कपड़ों से निकल जाए। दाद पर खुजली न करें, कॉटन के कपड़े पहनें, अपनी टॉवल और शीट्स अलग रखें। डॉक्टर से बिना सलाह कोई दवा न लगाएं।
एक्जिमा: स्किन पर जगह-जगह पर सूजन, खुजली, दरारें और खुदरापन होता है। अधिकतर एक्जिमा पैरों और हाथों पर होता है। नहाने के बाद अच्छा मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाएं। त्वचा को हाइड्रेट रख कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसमें से कुछ प्रकार के फफोले भी होते हैं।
स्कैबीज़ : स्कैबीज़ एक प्रकार के घुन से होती है, इसके काटने से रातभर बहुत खुजली होती है। इनके काटने से स्किन के नीचे सुरंग बना देते हैं। इसकी वजह लाल चकते हो जाते हैं।
एथलीट फुट: एथलीट फुट मानसून में होने वाली कॉमन एलर्जी है। गीले मोज़े पहनने से, ज्यादा पसीना आने से या बारिश में जूते भीग जाने से यह इंफेक्शन हो जाता है।
रैशेज़: नमी और उमस के कारण रैशेज़ बहुत ही कॉमन है। अगर आपको रायनाइटिस या एलर्जी है, तो आपको रैशेज़ ज्यादा हो सकते हैं।
एलर्जी-इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
- घर साफ रखें। धूल से एलर्जी है तो वैक्यूम क्लीनर यूज करें।
-एलर्जी बढ़ाने वाला कोई भी पौधा घर के अंदर न रखें।
- खुद से एंटीबायोटिक मेडिसिन लेने से बचें।
- नाखूनों से रगड़कर न खुजलाएं।
- टाइट और गीले कपड़े न पहनें।
- टॉवल, कंघी और साबुन शेयर करने से बचें
- एलर्जी प्रॉब्लम होने पर पालतू जानवरों से दूरी रखें।
- नमी वाले कपड़े पहनने से बचें।
- नहाने के बाद एंटी फंगल टेलकम लगाएं।
मानसून में स्किन इंफेक्शन के लिए देसी उपाय
एलोवेरा: ताजा एलोवेरा लें, इसे त्वचा पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मानसून में चेहरे पर होने वाले दाने और रेशेज से बचाएंगे। आधे घंटे के लिए एलोवेरा जेल स्किन पर लगाएं। कुछ ही दिनों में खुजली से राहत मिलेगी।
बेकिंग सोडा: एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो दें। दिन में 2 बार इसे यूज करें।
नारियल तेल लगाएं: नहाने से पहले नारियल का तेल जरुर लगाएं, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो रैशेज नहीं होने देते है। इससे शरीर में नमी बनी रहती है।
टी ट्री ऑयल: टी-ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कई तरह की स्किन एलर्जी से आराम देगी।
नोट: इन उपायों को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications











