Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
श्रद्धा कपूर की तरह बनाएं यह होममेड मेकअप रिमूवर, मिलेगी खिली-खिली स्किन
श्रद्धा कपूर की पहचान इंडस्ट्री की उन खूबसूरत हसीनाओं में होती हैं, जिनकी स्किन की फैंस दीवानी है और ऐसी ग्लोइंग स्किन की चाह रखती हैं। श्रद्धा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नो मेकअप लुक की फोटोज शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए नेचुरल चीजों का सहारा लेती हैं।
स्कीन पर उन्हें अपने किरदार की तरह दिखने के लिए मेकअप करना ही पड़ता है। लेकिन मेकअप रिमूव करने के लिए श्रद्धा कैमोमाइल बटर से बना एक खास तरह का होममेड मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करती हैं। वह हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि सोने से पहले उनकी स्किन साफ हो। इससे उनकी स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है।
कैमोमाइल बटर से बना मेकअप रिमूवर ना केवल मेकअप को रिमूव करता है, बल्कि इससे आपकी स्किन को अतिरिक्त नरिशमेंट भी मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको श्रद्धा कपूर के होममेड मेकअप रिमूवर के बारे में बता रहे हैं-

ऐसे करती हैं इस्तेमाल
कैमोमाइल बटर एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर की तरह भी काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले एक चम्मच कैमोमाइल बटर लें। फिर इसे अपनी स्किन पर लगाएं और धीरे से मसाज करें। मसाज के बाद, आपके हाथ की गर्मी से आपका मेकअप पिघल जाएगा। फिर एक टिश्यू लें और अपनी त्वचा से सारा बटर और मेकअप पोंछ लें। फिर, अपने चेहरे को पानी से धो लें। बस आपका फेस क्लीन व नरिश्ड हैं और आप सोने के लिए तैयार हैं।
कैमोमाइल बटर से बनाएं क्लींजिंग पैड
अगर आप चाहें तो कैमोमाइल बटर से मेकअप रिमूवर क्लींजिंग पैड भी बना सकते हैं। इसके लिए कैमोमाइल बटर को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में तब तक पिघलाएँ जब तक कि यह लिक्विड फॉर्म में न आ जाए। पिघले हुए बटर में कॉटन पैड भिगोएं, फिर उन्हें ठंडा होने दें और जमने दें। अब एक पैड लें और मेकअप को हटाने के लिए इसे अपने चेहरे पर धीरे से रगड़ें। आपकी त्वचा की गर्मी पैड पर लगे बटर को पिघला देगी, जिससे मेकअप रिमूव करना आसान हो जाएगा। अब एक दूसरा साफ कॉटन पैड या कपड़ा लें और उससे अपनी स्किन को क्लीन करें। अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
कैमोमाइल बटर से स्किन को क्या फायदे मिलते हैं
अगर आप भी श्रद्धा कपूर की तरह कैमोमाइल बटर को बतौर मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको अन्य भी कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• कैमोमाइल बटर में मौजूद कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल स्किन की जलन, सूजन और रेडनेस को शांत करता है।
• कैमोमाइल बटर में फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषित करने के साथ-साथ एक प्रोटेक्टिव बैरियर भी बनाते हैं। जिससे स्किन की नमी बनी रहती है और यह अधिक हाइड्रेटेड दिखती है।
• कैमोमाइल बटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। जिससे आपकी स्किन अधिक लंबे समय तक जवां नजर आती है।
• कैमोमाइल बटर के मॉइश्चराइजिंग गुण इसे रूखी या इरिटेटिड स्किन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यह खोई हुई नमी को फिर से भरने, रूखेपन को दूर करने और खुजली को कम करने में मदद करता है। कैमोमाइल बटर सिर्फ रूखी ही नहीं, सेंसेटिव स्किन के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications











