Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अब ब्लैकहेड्स हटाने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं, ट्राई करें ये होममेड स्क्रब
ब्लैकहेड्स एक ऐसी समस्या है जिससे निपटना बहुत मुश्किल है। इसमें स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स और सीबम स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में एक्ने के रूप में बदल जाते हैं। ब्लैकहेड्स का मुंह खुला होने की वजह से ये स्किन पर आसानी से नजर आने लगते हैं।
आम तौर पर नाक और गालों पर ब्लैकहेड्स की समस्या देखी जाती है, हालांकि ये पूरे चेहरे पर भी हो सकते हैं। अब ब्लैकहेड्स हटाने के लिए हर बार पार्लर जाना इतना आसान तो है नहीं। इसीलिए यहां हम आपको होममेड स्क्रब के बारे में बताने वाले है, जिन्हें आजमाकर आप इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाकर अपनी स्किन को बेदाग बना सकते है।

हनी स्क्रब
जैसा कि आप जानते होंगे कि हनी यानि शहद ना केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि इसे स्किनकेयर में शामिल करने से भी कई फायदे मिलते है। ये ना सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करता है, बल्कि इसकी मदद से स्किन पर मौजूद ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाया जा सकता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच चीनी और नींबू का रस मिलाएं। फिर इन्हें अच्छी तरह मिलाए। इस मिश्रण से अपने चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
मसूर दाल और दूध का स्क्रब
ब्लैकहेड्स के लिए मसूर दाल और दूध से बना स्क्रब काफी असरकारक है। दूध स्किन को गहराई से नरिश और हाइड्रेट करता है, वहीं मसूर की दाल चेहरे पर ब्लैकहेड्स को बनने से रोकती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा सा दूध मिलाएं और फिर से पीस लें। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट के लिए रखें और ठंडे पानी से धो लें।
ब्राउन शुगर और खीरा का स्क्रब
नेचुरल एक्सफोलिएटर, ब्राउन शुगर आपकी स्किन को गहराई से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। जबकि खीरा स्किन को हाइड्रेट रखती है। इस प्रकार, ब्लैकहेड्स के लिए यह होममेड स्क्रब ब्लैकहेड्स और एक्ने दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए आधा कप ब्राउन शुगर में पांच चम्मच खीरे का पेस्ट मिलाएं। फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें और चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
दालचीनी पाउडर और नींबू का स्क्रब
दालचीनी पाउडर पोर्स को टाइट बनाने और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करने में मदद करता है। जबकि नींबू अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण जाना जाता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच दालचीनी पाउडर में उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। ब्लैकहेड्स के लिए इस होममेड स्क्रब को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
ओटमील और दही का स्क्रब
ओटमील और दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, और जब ये साथ में होते हैं, तो वे ब्लैकहेड्स के लिए एक हेल्दी होममेड फेस स्क्रब बनाते हैं। ओटमील में चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑइल को एब्जॉर्व करने की क्वालिटी होती है, जिससे ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद मिलती है। जबकि दही प्रोबायोटिक एंजाइमों की मदद से आपकी स्किन को नरिश कर उसे हाइड्रेट करता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच ओटमील लें और उसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। फिर इस मिश्रण से चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











