Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Homemade Bleach: इस होममेड टमाटर ब्लीच से मिलेगा आपको इंस्टेंट ग्लो, इन 2 रेसिपी को करें ट्राई
अक्सर गर्मियों में टैनिंग की समस्या से बचने के लिए पार्लर में महंगे-महंगे फैशियल और ब्लीच करवाते हैं। ब्लीच करवाने से आपकी स्किन की रंगत बढ़ती है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल आपके स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। मार्केट में मिलने वाले ब्लीच से आपकी स्किन पर रैशेज, इचिंग, रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है।
मार्केट में मिलने वाले ब्लीच के केमिकल से बचने के लिए आप घर पर ही नेचुरल ब्लीच तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी स्किन को केमिकल से बचाने में मदद करेगा, बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी। आप घर में रखे टमाटर से ब्लीच तैयार कर सकती हैं। टमाटर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। होममेड टमाटर ब्लीच न सिर्फ आपकी स्किन को केमिकल से होने वाले नुकसान से बचा सकता है, बल्कि ये आपके स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर ब्लीच
1. टमाटर - शहद ब्लीच
सामग्री
* टमाटर - 1
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
तैयार करने की विधि
1. टमाटर और शहद का ब्लीच तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर को काट कर उसके गूदे को अलग कर लें।
2. अब बाउल में टमाटर के साथ शहद डालकर मिला लें।
3. इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें, लेकिन ध्यान रहे आंखों के एरिया के पास इसे लगाने से बचें।
4. 15 से 20 मिनट के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
5. आखिर में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
फायदा
टमाटर लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो आपकी स्किन को सूरज से निकलने वाली यूवी रे और एंटी एजिंग से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट भी है जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और शांत करने में मदद कर सकता है।
2. टमाटर - बेसन ब्लीच
सामग्री
* टमाटर - 2
* नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
* बेसन - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1. ब्लीच तैयार करने के लिए टमाटर को आधा काट लें और गूदे को एक छोटे बाउल में निकाल लें।
2. इसके बाद बाउल में नींबू का रस और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. अब आंख के आस-पास के एरिया को बचाते हुए अपने फेस पर ये पेस्ट लगाएं।
4. 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
फायदा
इस होममेड ब्लीच में मौजूद नींबू का रस डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और काले धब्बे को कम करता है। बेसन एक नेचुरल स्किन क्लींजर है जो आपकी स्किन से एक्सट्रा ऑयल दूर करने में मदद कर सकता है।
नोट: अपनी स्किन पर किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हो तो आप किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बच सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











