Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डाइट में शामिल करें ये हेल्दी तरबूज चिया स्मूदी, एजिंग की समस्या दूर कर चेहरे पर आएगा निखार
गर्मी के मौसम में तरबूज आपको हेल्दी और हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्किक के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में फ्रेस और हेल्दी तरबूज चिया स्मूदी शामिल कर सकते हैं, जो हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए लाभकारी हो सकता है।
तरबूज विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है जो त्वचा को मुक्त कणों से बचाने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। चिया के बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड और फाइबर का एक बड़ा स्रोत हैं, जो सूजन को कम करके और पाचन में सुधार कर त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप इस हेल्दी और टेस्टी तरबूज चिया स्मूदी रेसिपी अपनी डाइट में शामिल करें।

तरबूज चिया स्मूदी रेसिपी -
सामग्री -
* तरबूज के टुकड़े - 2 कप
* चिया बीज - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल पानी या रेगुलर पानी - 1/2 कप
* नींबू का रस - 1
* मुट्ठी भर बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि -
1. एक ब्लेंडर में, ताजे तरबूज के टुकड़े, चिया के बीज, नारियल पानी या रेगुलर पानी और नींबू का रस डालें।
2. अब सभी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करके एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
3. आप स्मूदी को ठंडा करने के लिए कुछ बर्फ के टुकड़े इसमें मिला दें।
4. अब इस स्मूदी को एक गिला में डालकर पुदीने या नींबू के टुकड़े से गर्निश करें।
ग्लोइंग स्किन के लिए स्मूदी के फायदे -
1. हाइड्रेशन- तरबूज आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है जो एक स्वस्थ और चमकदार रंगत के लिए काफी जरूरी होती है।
2. एंटीऑक्सीडेंट- तरबूज विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद करता है।
3. कोलेजन उत्पादन- तरबूज में मौजूद विटामिन सी कोलेजन संश्लेषण में मदद करता है। कोलेजन स्किन की लोच और दृढ़ता को बनाए रखने के लिए जरूरी है, जिसके कारण आपकी स्किन ज्यादा अधिक युवा और चमकदार दिखने लगती है।
4. फाइबर- चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देते हैं। एक अच्छी तरह से काम करने वाला पाचन तंत्र बेहतर स्किन स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को खत्म करने में मदद करता है। जिसके कारण आपकी स्किन ग्लो करती है।



Click it and Unblock the Notifications











