Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे की सूजन कम करने में फायदेमंद है फ्रोजन खीरा, इंटरनेट पर हो रहा वायरल
गर्मी के मौसम में हेल्थ और स्किन के लिए फ्रेश खीरे के कई फायदे हैं। प्राचीन समय से ही लोग इसका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते आ रहे हैं। फेशियल करने के दौरान आंखों पर खीरे के स्लाइस रखना अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आपने कभी चेहरे पर फ्रोजन खीरा मसाज के बारे में सुना है?
आज कल सोशल मीडिया पर गर्मी में चेहरे की सूजन कम करने के लिए अपने चेहरे पर जमे हुए खीरे का उपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज हम इस हैक को करने का तरीका और फायदों को लेकर जानकारी लेकर आए हैं। तो यहां बर्फीले और ठंडे खीरे के बारे में बताने जा रेह हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है जमे हुए खीरे का हैक?
जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इसमें आपको खीरे को या उसके टुकड़े को फ्रीज में जमने के लिए रखना है। इसके बाद इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर मसाज करने के लिए करना है। इस आइसिंग खीरे के इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेटिंग और रिलेक्स हो सकती है। जमा हुआ खीरा आपके स्किन की मालिश, डी-पफिंग और डी-स्ट्रेस के साथ और भी कई फायदे हैं।
जमे हुए खीरे के फायदे
खीरे 96 प्रतिशत तक पानी से भरे होते हैं, जिसका अर्थ है कि ये आपकी स्किन को भी हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी, सी और के के भी गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को चमकदार, हाइड्रेट और शांत करने में मदद करते हैं और आंखों के नीचे के कालेपन को भी दूर करने में मददगार है। खीरे में मौजूद पानी आपकी स्किन के जलन को शांत करने के साथ सूजन, रेडनेस, और चिड़चिड़ापन दूर करने में मदद मिलती है। जमा हुआ खीरा आपके स्किन के पोर्स को कसने और उन्हे कम करने में मदद करता है।
इसे करने का सही तरीका
अपनी त्वचा पर जमे हुए खीरे का उपयोग करने के लिए आपको एक खीरे को काटना होगा और एक टुकड़े को प्लास्टिक की थैली में रखकर फ्रीज में जमने के लिए रखना होगा। जब आपका खीरा अच्छे से जम जाएं तो इसके एक साइड को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। एक बार यूज करने के बाद उस टूकड़े को फेंक दें। उससे दोबारा इस्तेमाल करने से बचें। ताकि किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन से बचने में आपको मदद मिल सकें।



Click it and Unblock the Notifications











