Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
Summer skin care: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बहुत सारा पानी पीते हैं। इसके अलावा पसीने की चिपचिपाहट और ऑयली चेहरे की समस्या से बचने के लिए दिनभर में बार-बार फेशवॉश करते हैं। गर्मी के मौसम में अगर आपको भी बार-बार फेशवॉश करने की आदत हैं, तो सावधान हो जाइए।
बार-बार चेहरा धोने से आपको थोड़ी देर फ्रेश सा महसूस हो लेकिन यह आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बार-बार फेस वॉश करने से न सिर्फ स्किन खराब होती है बल्कि इससे चेहरे की ग्लो पर भी असर पड़ता हैं।
आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में आपको कितनी बार चेहरा धोना चाहिए?

स्किन को ड्राय बनाता हैं फेश वॉश
दिन में कई बार फेस वॉश करने से स्किन सेल्स डैमेज होती है। दरअसल, स्किन को साफ करने से चेहरे का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता हैं। चेहरे में सूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। इसकी वजह से कई बार चेहरे पर लाल रैशेज, खुजली और जलन होने लगती है।
पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है
बार-बार फेशवॉश करने से स्किन का पीएच बैलेंस बिगड़ता है, जिससे कई ड्रायनेस, रुखी त्वचा और स्किन सेल्स डैमेज होने जैसी दिक्कतें शुरु हो जाती है।
मुंहासे से कैसे बचे
अगर स्किन ऑयली है और मुहांसे होने का डर ज्यादा रहता है। आपको दिन में 2 बार चेहरा धोना चाहिए। इससे एक्ने ब्रेकआउट स्किन बची रहती है।
ओवर एक्सफोलिएशन से बचें
गर्मी में टैनिंग, सनबर्न और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर डेड सेल्स जमने लगता है। स्किन को साफ करने के चक्कर बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन और स्क्रब की वजह से चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन रूटीन को फॉलो कर करना चाहिए।
ऑयली बनेगा चेहरा
चेहरे पर दिनभर फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल स्किन बेरियर को खराब कर सकता है। इसके अलावा चेहरे को जितना ज्यादा फेस वॉश करेंगे उतना ही स्किन पर सीबम बनेगा और चेहरा ऑयली दिखने लगेगा।
ऐसे करें फेशवॉश
अगर आपको चेहरे पर ज्यादा चिपचिपाहट लगती है तो दिन में 3-4 बार चेहरे को सिर्फ नॉर्मल पानी से साफ करें। फेस वॉश सुबह या शाम के वक्त ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा बाकी दिन सिर्फ पानी से ही चेहरा धोएं।



Click it and Unblock the Notifications











