Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Bun Hair Styles: गर्मी में चाहिए कूल और परफेक्ट हेयरस्टाइल, ट्राई करें ये 2 हेयर बन
बन हेयर स्टाइल महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा कंफर्ट होने के साथ आपको काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है। भेल दिखने में ये काफी सिंपल हो, लेकिन अलग-अलग बन हेयर स्टाइल से आप अपने लुक्स को इंहेंस कर सकते हैं।
अगर आपके बाल ठीक हैं या बहुत पतले हैं तो आप बन या टॉप नॉट बनाते समय बहुत ज्यादा सतर्क रहती होंगी। क्योंक किसी भी हेयर स्टाइल को बनाते समय आपके बाल टूट सकते हैं जो आपके तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में हम आपके लिए दो बन हेयर स्टाइल बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका लेकर आए हैं। जिसे आप आसानी से बनाकर एक बेहतरीन लुक पा सकते हैं।

1. फॉक्स बैंग टॉप नॉट
जरूरत का सामान
* कंघी
* यू-पिन
* इलास्टिक बैंड्स
* स्ट्रेटनर
कैसे बनाएं
1. सबसे पहले अपने बालों को कंघी की मदद से सुलझा लें।
2. अब अपने बालों को एक हाई पोनीटेल में इकट्ठा करें और इसे एक इलास्टिक बैंड से बांध लें।
3. इसके बाद अपने पोनीटेल को दो सेक्शन में बांट लें।
4. अब पोनीटेल के टॉप सेक्शन को क्राउन के ऊपर खींचें, ताकि इसके सिरे बैंग्स की तरह आपके माथे पर आ सकें और फिर बॉबी पिन्स से हेयर को सिक्योर कर लें।
5. अपने पोनीटेल के निचले हिस्से को ट्विस्ट करें और उसे बेस के चारों ओर लपेटें और लपेटते समय सभी बालों को पीन से टक कर दें। 6. अपने जूड़े को सुरक्षित करने के लिए यू-पिन का इस्तेमाल करें।
7. अब अपने माथे पर बनाएं बैग्स को स्ट्रेटनेर की मदद से स्ट्रेट करें और बालों को सेट कर लें।
2. लूज मेसी टॉप नॉट
जरूरत का सामान
* शैम्पू
* ब्रश
* रबर बैण्ड
कैसे बनाएं
1. लूज मेसी टॉप नॉट बन बनाने के लिए अपने सारे बालों को ब्रश करें और उसमें कुछ ड्राई शैम्पू लगाएं।
2. अब एक हाई पोनीटेल बनाने के लिए अपने सारे बालों को क्राउन पर इकट्ठा कर लें।
3. एक इलास्टिक बैंड लें और इसे एक बार पोनीटेल के ऊपर से गुजारें। अपने बालों को ट्विस्ट करें और इसे फिर से अपने बालों के ऊपर से गुजारें, लेकिन इस बार इसे केवल आधे पर ही रोक दें और छोड़ दें।
4. हेयर को मेश करने के लिए अपने बालों को हर जगह से ढीला करें। आप अपने बन को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए बॉ की शैप भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











