Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Summer Foot Care Tips: गर्मी में पैरों की केयर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
तपती गर्मी का प्रकोप हम सभी झेल रहे हैं। दोपहर के समय छत पर जाना वो भी नंगे पैर किसी सजा से कम नहीं है। गर्मी में सैंडल या चप्पल पहनकर भी जाना आसान नहीं होता है। लेकिन लोग इन गर्म हवाओं से अपने हेल्थ और स्किन का बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन पैरों की केयर करना ही भूल जाते हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर धूप के कारण आपके पैरों में टैनिंग हो जाती है। इतना ही नहीं टैनिंग से बचने के लिए अगर आप जूते पहनते हैं तो पसीने के कारण पैरों से बदबू भी आने लगती है। में अपने हेल्थ औऱ स्किन के साथ पैरों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आपको अगर नहीं पता की आप पैरों की केयर कैसे करें तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप गर्मी में भी खूबसूरत पैर पा सकेंगे।

गर्मी में पैरों की देखभाल करने के टिप्स
1. आइस फुट मसाज
गर्मी में आपको अक्सर पैरों में सूजन या दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप हाथों की तरह पैरों को भी आइस मसाज दे सकते हैं। गर्मी में बर्फ की सिकाई से आपको काफी राहत मिल सकती है। बस आपको एक बाल्टी या टब में पानी भरना है फिर उसमें बर्फ के टूकड़े डालने है और पैरों को 5 मिनट तक डालकर बैठ जाएं। इसके बान अपने पैरों को मॉइस्चराइज़ करना भूले।
2. नंगे पैर चलने से बचें
घर के बाहर या छत पर जाते समय पैरों में कुछ जरूर पहनें। धूप से आपके पैर जल सकते हैं या फिर आपके पैर गंदे हो सकते हैं जिस कारण बैक्टीरिया आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. सनस्क्रीन लगाएं
अपनी स्किन पर सनस्क्रीन लगाते समय हम अक्सर अपने पैरों को भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने पैरों की केयर करना चाहते हैं तो अपने चेहरे, हाथ के साथ पैरों में भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें। क्योंकि गर्मी में धूप के कारण आपके पैरों में भी टैनिंग की समस्या हो जाती है।
4. एक्सफोलिएट करें
अपने पैरों के तलवों पर त्वचा के किसी भी खुरदरे धब्बे को साफ़ करने के लिए एक प्यूमिस स्टोन या फ़ुट फ़ाइल का इस्तेमाल करें। गर्मियों के दौरान, खुले जूते पहनने से आपके पैरो में छाले पड़ सकते हैं या रैसेज भी हो सकते है। ऐसे में अपने पैरों को एक्सफोलिएट करें।
5. मॉइस्चराइज करें
पैरों को एक्सफोलिएट करने के बाद आप अपने पैरों को वॉश करें और फिर मॉइश्चराइज करना न भूले। पैरो को मॉइस्चराइज करने से आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी। ऐसा करने से आपका पैर खुरदरा होने से या फटने से बच पाएंगे। ऐसे में अगर आपके पैरों में दर्द है तो आपको कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को जरूर दोहराना चाहिए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











