Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
गलत तरीके से सीरम का यूज आपके स्किन को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए इस्तेमाल करने का सही नियम

स्किन केयर में सीरम आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन से लेकर झुर्रियों को कम करने तक, सीरम किसी भी स्किन केयर रूटीन का महत्वपूर्ण जोड़ होता है। लेकिन अक्सर हम सीरम का उपयोग करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जिस कारण ये ज्यादा प्रभावी तरीके से काम नहीं करता है। इतना ही नहीं गलत तरह से सीरम का यूज करना कई बार आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसी गलतियां लेकर आए हैं, जिन्हें आपको सीरम का इस्तेमाल करते समय करने से बचना चाहिए।
सीरम का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां
1. गलत तरीके से लगाना
हम कोई भी क्रीम अपनी स्किन पर अप्लाई करते हैं तो उसे लगाने का तरीका बहुत महत्व रखता है। सीरम को हमेशा फेस क्लींजिंग और टोनिंग के बाद ही लगाना चाहिए, लेकिन स्किन मॉइस्चराइजिंग से पहले अपना सीरम लगाएं। इससे आपकी स्किन को सीरम लगाने का फायदा मिलता है।
2. असंगत सामग्री का मिश्रण
कई लोग सीरम के साथ कोई अन्य क्रीम मिलाकर लगाते हैं। लेकिन इससे आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। जैसे विटामिन सी युक्त सीरम को रेटिनॉल युक्त उत्पाद के साथ मिलाने से आपको स्किन पर जलन और रेडनेस हो सकती है।
3. स्किन टाइप के मुताबिक सीरम का यूज करना
सभी सीरम समान नहीं बनाए जाते हैं। हर सीरम अलग-अलग स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है । इसलिए सीरम खरीदने से पहले आप अपने स्किन टाइप पर जरूर ध्यान दें। ताकि सीरम से मिलने वाले फायदे आपकी स्किन को जरूर मिल सकें।
4. सीरम पैच टेस्टिंग नहीं करना
अपने स्किनकेयर रूटीन में नया सीरम शामिल करते समय आप जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह है सीरम का पैच टेस्ट न करना। पैच टेस्ट से आपको यह पता चलता है कि आपकी स्किन के अनुसार वो सीरम परफेक्ट है या नहीं। सीरम टेस्टिंग के लिए आपको बस अपनी स्किन या गर्दन पर सीरम को थोड़ी मात्रा में लगाना है। इसके बाद 24 घंटे तक इंतजार करें की आपको इससे किसी भी तरह की जलन न हो रही है। अगर इस सीरम से आपको किसी तरह की रेडनेस या जलन नहीं हुई तो आपके लिए वो सीरम परफेक्ट है।
5. अधिक मात्रा में सीरम का इस्तेमाल करना
सीरम एक ऐसा प्रोडक्ट होता है जो कम मात्रा में ही आपके स्किन को काफी लाभ दे सकता है। लेकिन कई लोग सीरम को ज्यादा मात्रा में लेकर अपनी स्किन पर अप्लाई करने लगते हैं जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक है। अधिक मात्रा में सीरम का इस्तेमाल करने पर आपके स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए आप कम मात्रा में ही सीरम का यूज करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











