Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जामुन के सिरके का इस तरह करें उपयोग, स्किन संबंधी समस्या होगी कोसो दूर
जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन के साथ साथ जामुन का सिरका भी बेहद लाभकारी होता है। जामुन का सिरका डायबिटीज को कंट्रोल करने के अलावा त्वचा और बालों के लिए बेहद उपयोगी होता है।

जामुन सिरका की मदद से आप अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकते है। चलिए जानते हैं जामुन सिरका के त्वचा और बालों पर फायदे।

पिंपल और एक्ने
जामुन के सिरके में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि त्वचा के अंदर एक्ने के बैक्टीरिया को कम करते है जिससे एक्ने कम हो जाते है स्किन एकदम क्लीन और साफ नजर आती है। बहुत से लोगों को सिरका का यूज करना नहीं आता है। चलिए जानते हैं पिंपल पर जामुन सिरका का उपयोग करने का सही तरीका।
एक्ने पर सिरका का यूज करने का पहला तरीका- सिरके को चेहरे पर आप सिंपल तरीके से उपयोग कर सकते हैं सबसे पहले सिरका लें इसमें पानी मिला लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। सिरका को आप चेहरे पर हफ्ते में 3 बार लगाएं। कुछ समय बाद आपके चेहरे के पिंपल कम हो जाएंगे।
एक्ने पर सिरका यूज करने का दूसरा तरीका- जामुन का सिरका को आप बेसन में यूज कर सकते हैं। एक चम्मच बेसन में सिरका और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का उपयोग करें।

जामुन के सिरके को फेस क्लींजर की तरह करें उपयोग
जामुन का सिरका नेचुरल फेस क्लींजर है। सिरका स्किन पोर्स की अंदर से सफाई करता है जिससे चेहरे पर पिंपल और एक्ने नहीं होते है। जामुन का सिरका स्किन की डीप क्लीनजिंग भी करता हैं। जामुन के सिरके का इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चमकदार नजर आती है।

हेयर फॉल
आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में हर 10 में 4 महिला झड़ते बालों से परेशान हैं। हेयर फॉल महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। अगर आप भी हेयरफॉल से परेशान है तो आपके लिए जामुन का सिरका बेहद फायदेमंद साबित होगा। दरअसल जामुन के सिरके में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है। हेयर फॉल को रोकने के लिए आप अपनी डाइट में जामुन के सिरके को शामिल करें। एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन का सिरका मिला लें। इसके बाद रोजाना एक गिलास जामुन के सिरके का सेवन करें। कुछ समय बाद आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

डैंड्रफ
जामुन का सिरका डैंड्रफ हटाने में काफी लाभकारी होता है। जामुन के सिरके में विटामिन सी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्कैल्प की सफाई करने में मदद करता है जिससे बालों से डैंड्रफ कम हो जाता है। सिरका को बालों लगाने के लिए एक कटोरी ठंडा पानी लें इस पानी में एक चम्मच सिरका मिलाएं, इसके बाद सिरका को स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 से 3 बार स्कैल्प पर जामुन के सिरके का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications











