Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए यूज करें DIY मसूर दाल फेशियल, जानिए बनाने का तरीका

स्किन केयर के लिए अक्सर महिलाएं तरह-तरह के DIY रेमेडिज का यूज करती हैं। इसमें आपके किचन में रखी मसूर की दाल भी शामिल है जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। कई लोग मसूर दाल का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अधिकतर लोग मसूर दाल का उपयोग फेशियल के तौर पर भी करते हैं। ऐसे में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मसूर दाल का फेशियल आपके लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। पार्लर में होने वाले फेशियल ट्रीटमेंट में मौजूद कैमिकल्स आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन घर में मसूर की दाल की मदद से फेशियल करने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी। आइए जानते हैं मसूर की दाल से घर में फेशियल करने के तरीके के बारे में, जिसे आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं।
मसूर की दाल से करें फेशियल
पहला स्टेप - स्किन क्लीनर
सबसे पहले आप मसूर दाल से अपने चेहरे को क्लीन करें। मसूर की दाल से आप स्किन क्लिनजिंग के लिए एक बाउल में दाल और कच्चा दूध लेकर 2 से 3 घंटे तक भीगो कर रख दें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीसकर एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अपने फेस पर इस पेस्ट को अप्लाई करें और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा क्लीन कर लें।
दूसरा स्टेप - स्क्रबिंग
मसूर की दाल से स्किन को स्क्रब करने के लिए 2 चम्मच पिसी हुई मसूर की दाल लें। अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच पिसा हुआ ओट्स मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब अपने चेहरे को हल्का गिला करके इस पेस्ट से अपने चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
तीसरा स्टेप - मसाज
मसूर की दाल से चेहरे का मसाज करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मसूर दाल में दूध को मिला दें। अब इसमें एक चम्मच गाढ़ा दही के साथ एक चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। मसूर दाल मसाज क्रीम तैयार है। इस क्रीम से 10 से 15 मिनट तक अपने चेहरे और गर्दन पर इस क्रीम से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
चौथा स्टेप - फेस पैक
स्किन फेशियल के लिए मसूर की दाल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को अच्छे से पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच बेसन, छोटी चम्मच से आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस तैयार फेस पैक को 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जब आपका फेस पैक सूख जाए तो अपने चेहरे को क्लीन कर लें।
पांचवा स्टेप - मॉइश्चराइजर
फेशियल के आखिरी स्टेप के लिए आप मसूर की दाल से मॉइश्चराइजर तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप दाल को बारीक पीस लें। अब इसमें एक चम्मच मसूर की दाल में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल और एलोवेरा मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें और थोड़ी देर बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
मसूर की दाल से फेशियल करने के फायदे
स्किन की समस्याओं के लिए मसूर की दाल औषधि की तरह काम करती है। मसूर दाल का इस्तेमाल फेशियल के रूप में करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं आपको स्किन की झाइयों की समस्या से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में भी मसूर की दाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











