Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हल्दी-चावल का उबटन दूर करेगा मुंहासे और टैन, इसके और भी है फायदे
स्किन केयर के नाम पर मार्केट में कई तरह के महंगे प्रॉडक्ट मौजूद हैं, जो ग्लोइंग और साफ सुथरी त्वचा का दावा करते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपनी भारी भरकम जेब को हल्का करने की जरुरत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई में दिन-रात काम में आने वाली साधारण सी चीजें भी आपकी ब्यूटी को इन्हेंस करने का काम करती हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक देसी नुस्खें के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे आप घर बैठे ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए चावल का आटा और हल्दी। आयुर्वेद में भी चावल के आटे और हल्दी को गुणकारी बताया है।
आयुर्वेद हमेशा से सौंदर्यवर्धक के नाम पर घरेलू और देसी जूड़ीबूटियों की पैरवी करता है। आइए जानते हैं इस फेसपैक के बारे में।

हल्दी-चावल उबटन
हल्दी एक तरह का नेचुरल ब्यूटी प्रॉडक्ट है जो सबसे ज्यादा उपयोग होता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं। अगर आपकी त्वचा में मुंहासे हैं तो आपको हल्दी उबटन का उपयोग जरूर करना चाहिए। हल्दी उबटन लगाने से त्वचा की ठीक से सफाई होती है और मुंहासे की समस्या ठीक होती है। चेहरे की झुर्रियों को ठीक करने के लिए भी आपको हल्दी उबटन का उपयोग करना चाहिए

बनाने का तरीका
हल्दी उबटन बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच चावल पाउडर, 2 चम्मच दूध और एक चम्मच टमाटर जूस की आवश्यकता पड़ती है। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब इस हल्दी-चावल उबटन को चेहरे पर लगा लें। इसे चेहरे पर लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ साफ कर लें। ऐसा आप सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।

हल्दी उबटन के फायदे
अगर आपके चेहरे में मुंहासे की समस्या है तो हल्दी-चावल उबटन से ठीक हो जाती है। चेहरे में किसी भी तरह के फोड़े फुंसी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
नियमित तौर पर हल्दी उबटन का उपयोग करने से चेहरे की झुर्रियां ठीक होने लगती है। इसमें एंटी-एजिंग प्रोपर्टी होते हें जो बढ़ती उम्र में चेहरे की चमक खोने लगती है, लेकिन हल्दी-चावल उबटन से इस समस्या से बचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











