Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने शेयर किया वेजिटेबल जूस पीने के ब्यूटी बेनिफिट्स

अपनी डेली डाइट में एक गिलास सब्जियों के जूस को शामिल करने के कई लाजवाब फायदे हैं। सब्जियां आपके शरीर के लिए विटामिन, खनिज, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। सब्जियां आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है, जिसकी मदद से आपकी बॉडी हेल्दी बनी रहती है, और बीमारियों से भी आपकी सुरक्षा करती है। हम सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में सब्जियों का सेवन करना और जूस के रूप में इसे अपनी डाइट में शामिल करना हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सब्जियों के जूस के फायदे के बारे में जानकारी शेयर की। वीडियो शेयर करते हुए पूजा मखीजा ने कहा कि, "मैं लगभग हर चीज के लिए एक गिलास सब्जियों के जूस का सुझाव देती हूं।"
हेल्दी स्किन के लिए ऐसे बनाएं सब्जियों का जूस
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें पूजा मखीजा पूरी तरह से टेस्टी सब्जियों के मिश्रण का इस्तेमाल करती हुई नजर आई। पूजा मखीजा के स्टाइल में सब्जियों का जूस बनाने के लिए आपको खीरा, टमाटर, पालक, अदरक, पुदीना के साथ एक गिलास पानी चाहिए। इन सभी सब्जियों को एक साथ ब्लेंडर या मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर के छन्नी से छान लें। अगर आपको कच्ची सब्जियों का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है, तो आप सब्जियों को थोड़ा भाप देकर पकाकर भी सब्जियों का जूस तैयार कर सकते हैं। और अगर आपको कच्ची सब्जियों का जूस पीने में मजा नहीं आता है, तो उन्हें ब्लेंड करने से पहले आप सब्जियों को थोड़ा भाप भी दे सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने वीडियो में आगे बताया कि, "दिन में एक गिलास फ्रेस सब्जियों का जूस आपको हेल्दी स्किन, अच्छी याददाश्त, सिरदर्द, ऐंठन, कब्ज, शरीर दर्द से राहत देने के साथ कोलेस्ट्रॉल और विभिन्न चयापचय संबंधी बीमारियों को कम करके आपको फायदा पहुंचाता है। सब्जियों का जूस आपके लिए एक सुपर इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है।"
पूजा ने अपने वीडियो के कैप्शन में ये भी शेयर किया कि, "ट्रिक यह है कि जैसे ही आप सब्जियों के जूस को तैयार करते हैं, वैसे ही इसे पी लें ताकि आप इसमें मौजूद पोषक तत्वों को पा सकें।
सब्जियों के जूस के अन्य कॉम्बिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो पूजा मखीजा ने कुछ अन्य सुझाव भी दिए हैं-
1. टमाटर, ककड़ी और अजवाइन का जूस
2. गाजर, पालक और लौकी या करेला का जूस
3. गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च का जूस
4. चुकंदर, शिमला मिर्च का जूस
वेजिटेबल जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इन चीजों को भी करें शामिल
1. पुदीना
2. धनिया पत्ती
3. अदरक
4. ताजी हल्दी
5. हरी मिर्च
6. डिल
7. तुलसी
8. अजमोद
9. नींबू का रस



Click it and Unblock the Notifications











