Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए अपनाती हैं ये घरेलू उपाय
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। मीरा राजपूत अपनी खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर उनकी अलग ही फैन फॉलोइंग हैं। मीरा राजपूत अक्सर अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक से चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा राजपूत अपनी बेदाग स्किन के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल
मीरा राजपूत अपनी बालों की देखभाल के लिए फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल करती हैं। फ्लैक्स सीड को असली के बीज भी कहते हैं। आधा कप फ्लैक्स सीड को पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे पीसकर जेल बना लें। इस जेल को बालों में लगाकर 20 मिनट बाद अपने बाल धो लें इससे बालों को नमी और पोषण मिलेगा। मीरा राजपूत का कहना है कि इस जेल का इस्तेमाल कर बालों को आसानी से साफ किया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती हैं ये फेस पैक
मीरा राजपूत अपनी बेदाग स्किन के लिए कच्चे दूध, शहद और हल्दी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाती हैं। मीरा राजपूत 14 साल की उम्र से घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करती आई हैं। वह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करती हैं। कच्चा दूध का इस्तेमाल करने से स्किन टैनिंग हट जाती हैं। चेहरे पर नमी बनाएं रखने के लिए भी कच्चा दूध बहुत ही अच्छा माना जाता है।

कच्चे दूध को इस्तेमाल करने का तरीका
एक बाउल लें, इसमें दो से तीन चम्मच कच्चा दूध लें। इसके बाद कॉटन डुबोकर इसे चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो एक पर्त दूध की लगा लें। ऐसा तब तक करें जब कि बाउल का दूध खत्म ना हो जाएं। हफ्ते में एक बार चेहरे पर कच्चा दूध जरुर इससे चेहरा मुलायम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











