Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जानें क्यों होते हैं मेन्स्ट्रुअल एक्ने, इन उपाय से पाएं छुटकारा
पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, क्रैम्प्स और ब्लोटिंग होना आम बात है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान पिंपल से परेशान रहती हैं। पीरियड्स के दौरान के बहुत सी महिलाएं पिंपल से परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं के पीरियड्स के दौरान पिंपल होते है उन्हें मेन्स्ट्रुअल एक्ने कहा जाता है। चलिए जानते हैं क्या है मेन्स्ट्रुअल एक्ने और इससे छुटकारा पाने के उपाय।

क्या है मेन्स्ट्रुअल एक्ने
पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते है जिसकी वजह से चेहरे पर दाने और पिंपल हो जाते हैं। पीरियड्स के दौरान या फिर पीरियड्स से पहले चेहरे पर दाने निकल जाते है। इन दाने, पिंपल को मेन्स्ट्रुअल एक्ने कहते है।

मेन्स्ट्रुअल एक्ने का कारण
1 मेन्स्ट्रुअल एक्ने का सबसे बड़ा और पहला कारण हार्मोन है। पीरियड्स के दौरान टेस्टोस्टेरोन और प्रोजेस्टेरोन की संरचना बदलने लगती है। इससे स्किन ऑयली हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं।
2 ओव्यूलेशन के बाद शरीर का तापमान काफी गर्म हो जाता है जिससे चेहरे पर पिंपल हो जाते है।
3 अगर आपको पीसीओएस है तो आपको ब्रेकआउट हो सकता है।

मेन्स्ट्रुअल एक्ने से कैसे पाएं निजात
पोर्स को क्लीन करें
दिन में दो बार चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करें। चेहरा फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे के पिंपल को कम किया जा सकता है।

हेल्दी डाइट
पिंपल और एक्ने से निजात पाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट लेने से पिंपल और एक्ने से निजात पाया जा सकता है।

शुगर का इस्तेमाल कम करें
ज्यादा मीठा और शुगर खाने से भी एक्ने और पिंपल हो जाते है। पिंपल और एक्ने को कम करने के लिए कम से कम शुगर और रिफाइंड फूड्स का इस्तेमाल करें। ज्यादा मीठा और तला हुआ खाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्ट्रेस
हद से ज्यादा स्ट्रेस लेने से मानसिक सेहत के साथ साथ स्किन पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। स्ट्रेस लेने से स्किन पर पिंपल और एक्ने हो जाते हैं। स्ट्रेस लेने से कई तरह के हार्मोन रिलीज होते है जिससे चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं।

चेहरे को बार बार ना टच ना करें
चेहरे को बार बार हाथ से नहीं छूना चाहिए। बार बार चेहरा छूने से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो जाते हैं। पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। वर्कआउट करने के बाद अपना चेहरा जरुर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











