Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दिवाली पर इंस्टेंट ग्लो के लिए किचन की ये चीजें हैं सबसे असरदार, घर पर पाएं ग्लोइंग त्वचा
दिवाली के दौरान घरों में काफी काम होता है। दिवाली से कई दिन पहले लोग घरों की सफाई करते हैं। फेस्टिव सीजन में लोग जमकर शॉपिंग करते है जिसकी वजह से चेहरे पर थकान देखने को मिलती हैं। वहीं दिवाली के दिन घर में काम की वजह महिलाओं के पास फेशियल करवाने का टाइम नहीं मिल पाता है।

चेहरे की थकान को दूर करने के लिए आप पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा सकते हैं तो आप घरेलू नुस्खे से अपने चेहरे की थकान दूर कर सकती हैं। अक्सर कहा जाता है कि इंस्टेंट ग्लो के लिए पार्लर से फेशियल करवाना बेस्ट होता है लेकिन ये धारणा गलत है घरेलू तरीके से भी इंस्टेंट ग्लो आता है। दिवाली पर इंस्टेंट ग्लो के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल।

बेसन
चेहरे की थकान कम करने के लिए बेसन बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन त्वचा को साफ करने और ग्लो देने का काम करती हैं। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए 1 बडा़ चम्मच दूध या गुलाब जल, नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चुटकी हल्दी के साथ 2 चम्मच बेसन मिलाएं। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर फ्रेशनेस देखने को मिलेगी।

शहद और ऑलिव ऑयल
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए शहद बहुत असरदार है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाता है। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई पाया जाता है जो कि डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। विटामिन ई से स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे ऑलिव लें। इसे अच्छे से मिलाएं। चेहरे पर कुछ मिनट की मालिश करें। इसके बाद गीले कॉटन से चेहरा पोंछ लें।

गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा की देखभाल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब जल बहुत ही असरदार है। गुलाब जल चेहरे पर जमा ऑयल को निकालने में मदद करता है।

टमाटर
टमाटर में नेचुरल ब्लीचिंग के गुण पाए जाते है। जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग लगती हैं। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। टमाटर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टमाटर को दो हिस्सों में काट लें। इसके इसे चेहरे पर रगड़ना शुरु क दें। 10 मिनट के बाद चेहरे धो लें।

नींबू और शहद
इंस्टेंट ग्लो के लिए नींबू और शहद बहुत ही असरदार हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस पेस्ट को लगाने से स्किन लाइटनिंग होती है।



Click it and Unblock the Notifications











