Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Beauty Tips: हाथों की एजिंग कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

एक उम्र के बाद हर व्यक्ति अपने शरीर में कई तरह के बदलाव देखता है। खास कर एजिंग के लक्षण साफ दिखने लगते है। हम सभी को पता है कि एक उम्र के बाद बुढ़ापे से हम सभी को गुजरना ही है। लेकिन फिर भी लोग इससे भागने की कोशिश करते हैं। खासकर चेहरे पर एजिंग न दिखें इसके लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन अक्सर लोग अपने हाथों को इंगोर कर देते हैं। उम्र बढ़ने की समस्या को हम रोक नहीं सकते हैं। मगर कुछ घरेलु टिप्स को फॉलो कर आप हाथों की झुर्रियों को होने से धीमा कर सकते हैं।
हाथों पर झुर्रियों के कारण
हर व्यक्ति 40 साल की उम्र के बाद अपनी स्किन पर झुर्रियों का सामना करता ही है। जिसका बड़ा कारण है इस उम्र में स्किन की खोती नमी और स्किन का कमजोर होना। एक उम्र के बाद स्किन नेचुरली कमजोर होने लगती है। हाइड्रेशन की कमी के कारण भी आपकी स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती है। लेकिन अपनी डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं, और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
सूरज से निकलने वाली किरने आपके स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। ये आपके हाथों की स्किन को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है। सूरज की रोशनी भी आपके हाथों पर झुर्रियों का एक मुख्य कारण बनता है। लेकिन अच्छे सनस्क्रीन का यूज कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
हाथों की करें केयर
एजिंग की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी स्किन रूटीन फॉलो करें। इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली या हाथों की कोई अच्छी क्रीम यूज करें। इस तरह की क्रीम से आपकी स्किन की चमक बनी रहेगी।
हाथों को करें मॉइश्चराइज
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए उसे मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। सोफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने में भी मॉइश्चराइजर काफी अहम भूमिका निभाता है। हाथों को रेगुलर मॉइश्चराइज करने से आप जल्दी एजिंग आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हर टाइप की स्किन के लिए स्किन को मॉइश्चराइजर करना बहुत जरूरी होता है। तो हाथों में झुर्रियों की समस्या से बचने के लिए आप हर सीजन में अपने स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें।
ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी
हर व्यक्ति के लिए एक तय मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। उम्र से पहले एजिंग की समस्या होने के पीछे भी पानी एक अहम भूमिका निभाता है। सूखे हाथों के कारण भी हाथों में एजिंग की समस्या जल्दी आ जाती है। डिहाइड्रेशन के कारण भी कई बार हाथ ड्राई हो जाते हैं, और लोगों को अपनी स्किन पर झुर्रियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications











