Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घने बाल और गोरी रंगत के लिए लगाएं मशरूम का ये DIY फेस पैक
मशरूम सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मशरुम में विटामिन बी, कॉपर, सेलेनियम, पोटशियम पाया जाता है जो कि स्किन के लिए फायदेमंद होता है। मशरुम स्किन टोन की लाइट करने के साथ साथ चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

वहीं एक्ने से निजात पाने के लिए आप मशरुम का इस्तेमाल कर सकते हैं। मशरुम का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं मशरुम के फायदें और फेस पैक बनाने का तरीका।

स्किन हाइड्रेट
मशरुम में पॉलीसैकराइड होता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। मशरूम का इस्तेमाल करने से शरीर अंदर से मॉइश्चराइजर के रुप में काम करती है जिसे स्किन प्लम्प होती है। साथ ही स्किन कोमल और मुलायम बनी रहती है।

मशरूम फेस पैक
मशरुम का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मशरुम पाउडर लें, दो चम्मच ओट्स, 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल, दो चम्मच नींबू का रस और विटामिन ई कैप्सूल लें। फेस पैक बनाने के लिए सबसे ओट्स और मशरूम को मिलाकर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में टी ट्री ऑयल, नींबू का रस और विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। सबको अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं।

मशरूम स्क्रब
मशरुम एक्सफोलिएयटर के रुप में भी काम करता है। त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए मशरुम का इस्तेमाल किया जाता है। मशरुम का स्क्रब करने केलिए माशरुम के रस के साथ ब्राउन शुगर मिला कर स्क्रब करें। हफ्ते में दो इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

झड़ते बालों से राहत
ज्यादातर महिलाएं अपने झड़ते बालों को लेकर परेशान रहती हैं। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। मशरूम में विटामिन, सेलेनियम और कॉपर पाया जाता है जो कि बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।

एक्ने से राहत
मशरुम में विटामिन डी और हीलिंग गुण पाया जाता है, जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। मशरुम का इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट में किया जाता है। अगर आप एक्ने और मुंहासे सो परेशान है तो मशरुम का फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है।

चमकदार स्किन
मशरुम में कोजिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन टोन को लाइट में करने में मदद करता है। कोजिक एसिड स्किन की मेलेनिन को बनने से रोकता है जिससे स्किन साफ और क्लीयर लगती हैं। चमकदार स्किन के लिए आप मशरुम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

झुर्रियों को करता है कम
मशरुम में मौजदू कोजिक एसिड ना केवल स्किन टोन को लाइट करते है बल्कि बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करता है। चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए मशरुम बेहद असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications











