Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
DIY Anti Aging Face Serum: चेहरे के फाइन लाइन और झुर्रियों से पाना चाहती हैं छुटकारा, ट्राई करें DIY फेस सीरम

एक उम्र के बाद चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन्स इस बात का संकेत है कि आपकी उम्र बढ़ने लगी हैं, और आपको अपनी स्किन की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। उम्र बढ़ने के ये लक्षण कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण भी बन सकती है। अक्सर ही समय से पहले बूढ़ापा आना किसी को भी पसंद नहीं होता है। हर कोई खासकर महिलाएं अपनी उम्र को छिपाने लगती हैं। लोग एंटी एजिंग का कारण लाइफस्टाइल में बदलाव और अपनी खराब अदातों को देते हैं, लेकिन आपके स्किन को जितनी ये चीजें डैमेज करती हैं उतना ही आपका खान-पान भी आपके स्किन पर असर छोड़ते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घर पर किस तरह आप झुर्रियों के लिए फेस सीरम बना सकते हैं।
झुर्रियों के लिए घर में बनाएं घरेलू फेस सीरम
1. ग्लिसरीन फेस सीरम

बनाने के लिए सामग्री
* ग्लिसरीन - 1 चम्मच
* एलोवेरा जेल - 4 बड़े चम्मच
* विटामिन ई - 3 कैप्सूल
* एसेंशियल ऑयल - 5 बूंदें
* गुलाब जल - 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि -
1. सबसे पहले अपने पौधे से थोड़ा एलोवेरा जेल लें और इसे एक कटोरे में डाल दें।
2. अब जेल के साथ विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
3. अब इस मिश्रण में गुलाब जल डालें और सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर ग्लिसरीन भी डालकर मिला लें।
4. इसके बाद इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालें और उन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें।
5. अब अपने फेस को अच्छी तरह साफ कर लें और 2 से 3 बूंद अपने फेस पर डालें और पूरे चेहरे पर मसाज कर लें।
2. एसेंसियल ऑयल फेस सीरम

बनाने के लिए सामग्री
* बादाम का ऑयल - 10 ग्राम
* जोजोबा ऑयल - 10 ग्राम
* गुलाब के बीज का ऑयल - 10 ग्राम
* लोबान एसेंशियल ऑयल -10 बूंदें
* लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 10 बूंदें
बनाने की विधि -
1. एक छोटे से बाउल में बादाम का तेल, जोजोबा ऑयल और गुलाब के बीज का तेल डालकर एक साथ मिला दें।
2. अब इस मिश्रण में लोबान एसेंशियल आयल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल भी डालकर मिला लें।
3. अब इन सभी सामग्रियों को एक बोतल में डालकर अच्छी तरह हिला लें।
4. आप इसे किसी ड्राई प्लेस पर स्टोर करके रख सकते हैं।
5. सीरम का इस्तेमाल करने के लिए आप फेस क्लींजिंग के बाद अपने चेहरे पर इस सीरम की कुछ बूंदें लगाए।
6. अब गोलाकार गति से अपने फेस पर धीरे-धीरे मालिश करें।
7. अच्छे रिजल्ट के लिए आप दिन में दो बार इस सीरम का उपयोग अपने फेस पर करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











