Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
निक्की तंबोली स्लिम फिगर और ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाती हैं ये टिप्स, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती है। निक्की तंबोली अपने बोल्ड फिगर के साथ साथ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती है। निक्की बिग बॉस हाउस में बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लगती थी। निक्की के चेहरे पर पिंपल और एक्ने नहीं है। निक्की की क्लीन स्किन उनके कॉन्फिडेंस को काफी बूस्ट करती है। निक्की अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है।

निक्की तंबोली को लाइट और नेचुरल मेकअप पसंद है। वह मेकअप का कम से कम इस्तेमाल करती है। उनका कहना है कि मेकअप में इस्तेमाल होने वाले केमिकल स्किन के लिए अच्छे नहीं होते है वहीं उन्हें नेचुरल मेकअप लुक पसंद है। निक्की तंबोली आज अपना 25 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

वर्कआउट
निक्की तंबोली अपनी त्वचा और फिटनेस का काफी ध्यान रखती है। स्लिम फिगर और ग्लोइंग स्किन के लिए निक्की जमकर एक्सरसाइज करती हैं। नक्की तंबोली ग्लोइंग स्किन के लिए रस्सी कूदना पसंद करती हैं। रस्सी कूदने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही हाथ और पैरों की हड्डियां मजबूत रहती है। निक्की वर्कआउट के साथ साथ योग भी करती है। योग करने से उनका तनाव दूर रहता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

पानी
निक्की अपनी त्वचा की देखभाल के लिए पानी पीती है। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। निक्की दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीती है। निक्की का कहना का पानी पीने से स्किन पर ग्लो आता है। पानी के अलावा निक्की नारियल पानी और जूस भी पीती है। नारियल पानी पीने चेहरे के दाग धब्बे हट जाते हैं।

मेकअप रिमूव
निक्की तंबोली एक्ट्रेस है तो उन्होंने चेहरे काफी समय तक मेकअप लगाना पड़ता है। शूटिंग के आने के बाद वह सबसे पहले अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करती है। रात को सोने से पहले निक्की अपना मेकअप जरुर रिमूव करती है। निक्की तंबोली रात को बिस्तर में जाने से पहले मेकअप रिमूव करके मॉइश्चराइजर लगाती है।

हेल्दी डाइट
निक्की अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेती है। निक्की अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती है। इसके बाद वह नाश्ते में पोहा खाती है। लंच में वह सलाद, दही, दाल और रोटी का सेवन करती है। शाम के नाश्ते में निक्की तंबोली फल और सब्जियों का सेवन करती है।

केंडल जेनर के फैशन स्टेंटमेंट को करती है फॉलो
निक्की तंबोली अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती है। लाखों फीमेल फैंस निक्की के स्टनिंग और ड्रेसिंग सेंस को पसंद करती है। वहीं निक्की तंबोली हॉलीवुड मॉडल केंडल जेनर के ड्रेसिंग सेंस को काफी पसंद करती है। निक्की तंबोली केंडल जेनर के फैशन सेंस को काफी पसंद करती है। निक्की तंबोली कई बार केंडल जेनर जैसी आउटफिट में नजर आ चुकी है। निक्की तंबोली का ये शॉर्ट ड्रेस केंडल जेनर की शॉर्ट ड्रेस जैसा है।



Click it and Unblock the Notifications











