Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
समुद्र में मिलने वाली इन नेचुरल चीजों से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएं, मोतियों से दमक उठेगा चेहरा
त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल प्रोडक्ट को अच्छा माना जाता है। इन दिनों लोग स्किन केयर रूटीन में हर्बल नेचुरल चीजों का अधिक उपयोग कर रहे हैं। हर किसी की पता है मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते है। केमिकल वाले प्रोडक्ट बाल और स्किन दोनों के लिए हानिकारक है।

त्वचा की देखभाल के लिए इन दिनों समुद्री तत्वों का काफी यूज किया जा रहा है। स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्री तत्व आने वाले समय में स्किन केयर के लिए महत्वपूर्ण हो जाएगा। समुद्र में पाएं जाने वाली चीजों जैसे शैवाल, एल्गी को फ्यूचर ऑफ स्किन केयर कहना गलत नहीं होगा। आइए जानते हैं स्किन केयर के लिए समुद्री तत्व क्यो है फायदेमंद और इसके फायदे।

समुद्री शैवाल Seaweed
समुद्री शैवाल जिसे एल्गी भी कहा जाता है। यह एक तरह की हरी सब्जी जैसी होती है जो कि समुद्र के अंदर पाई जाती है। जिसे जापान और कोरिया में भोजन के रुप में खाया जाता है। स्किन केयर रूटीन में समुद्री शैवाल का इस्तेमाल सबसे पहले जापान में किया गया था। समुद्री शैवाल का उपयोग बालों और त्वचा के लिए किया जाता है। समुद्री शैवाल में एंटी एजिंग गुण, विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। समुद्री शैवाल का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर, फेस मास्क, सीरम और एंटी एजिंग क्रीम में किया जाता है। समुद्री शैवाल में ओमेगा पाया जाता है जो कि पिंपल और एक्ने को हटाने में काफी मददगार है। समुद्री शैवाल त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। समुद्री शैलाव का इस्तेमाल कर चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है।

समुद्री शैवाल को यूज करने का तरीका
समुद्री शैवाल में एंटी एजिंग, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ई और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते है जो कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में आप समुद्री शैवाल को फेस मास्क की तरह उपयोग कर सकते हैं। आपको मार्केट में आसानी से समुद्री शैवाल मिल जाएगा। आइए जानते हैं समुद्री शैवाल फेस मास्क बनाने का तरीका।
सामग्री
समुद्री शैवाल पाउडर
एक चम्मच ऑलिव ऑयल
एसेंशियल ऑयल
पानी
विधि
फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। बाउल में समुद्री शैवाल पाउडर और पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसके बाद आप इस मिश्रण में दो बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें। पेस्ट को स्मूथ करके चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

सी शेल का उपयोग
स्किन केयर प्रोडक्ट में समुद्री चीजों का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। लेकिन इन दिनों त्वचा की देखभाल के लिए समुद्री चीजों से बना DIY फेस मास्क काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए समुद्री चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए सी शेल काफी अच्छा साबित हो सकता है। सी शेल में एंटी एजिंग, विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। सी शेल का इस्तेमाल कर चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है, साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ जाती है।
सी शेल फेस मास्क बनाने का तरीका
सामग्री
सी शेल पाउडर
पानी
ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल
एसेंशियल ऑयल
विधि
सबसे पहले एक बाउल लें। इस बाउल में सी शेल पाउडर और पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच बादाम या फिर ऑलिव ऑयल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल मिलाकर फाइन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

समुद्री नमक का इस्तेमाल
स्किन केयर रूटीन में समुद्री नमक का इस्तेमाल स्क्रब के रुप में किया जाता है। समुद्री नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है। समुद्री नमक का इस्तेमाल कर शरीर की गंदगी को कम किया जा सकता है। समुद्री नमक का उपयोग नहाने के पानी में किया जाता है। समुद्री नमक का यूज डैंड्रफ को कम करने के लिए किया जाता है।

पॉलिप का इस्तेमाल
पॉलिप जिसे आम भाषा में मूंगा कहते हैं। मूंगा का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में यूज किया जाता है। पॉलिप में कैल्शियम और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल मॉइश्चराइजर में किया जाता है। पॉलिप का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार आता है।



Click it and Unblock the Notifications











