Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
टाइट और ग्लोइंग स्किन के लिए सर्दियों में गर्म पानी का करें सेवन, जानें इसके फायदे
सर्दियों के मौसम में गर्म पानी पीना काफी अच्छा लगता है। ठंड के मौसम में गर्म पानी से पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। खांसी और जुकाम होने पर गर्म पानी पीने से काफी राहत मिलती है। गर्म पानी पीने से कब्ज से भी राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी पीने से त्वचा और बालों को काफी फायदा मिलता है।

हम सभी जानते है कि ज्यादा पानी पीने से स्किन और बाल हाइड्रेट रहते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादा पानी पीना अच्छा माना जाता है। क्या गर्म पानी पीने से स्किन ग्लो करती है? क्या गर्म पानी त्वचा के लिए फायदेमंद है? चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में गर्म पानी पीने के फायदे।

पिंपल से छुटकारा
सर्दियों में गर्म पानी पीने से पिंपल और ब्लेमिश की समस्या दूर होती है। गर्म पानी का सेवन करने से स्किन एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रिया और पिंपल नजर नहीं आते हैं। सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करने से ना केवल कब्ज से राहत मिलती है बल्कि पिंपल से भी छुटकारा मिलता है।

ग्लोइंग स्किन
सर्दियों में स्किन काफी ड्राई हो जाती है। गर्म पानी का सेवन करने से स्किन की ड्राईनेस कम हो जाती है जिससे स्किन ग्लो करने लगती हैं। गर्म और गुनगुना पानी का सेवन करने से शरीर डीटॉक्स होता है जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। जिससे त्वचा ग्लो करने लगती हैं। हेल्दी स्किन के लिए गर्म या फिर गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

टाइट स्किन
गर्म पानी और गुनगुना पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्क्युलेशन सही बना रहता है। ब्लड सर्क्युलेशन सही रहने से त्वचा में रक्त का संचार बेहतर बना रहता है। जिससे त्वचा पर कसाव देखने को मिलता है। गर्म पानी पीने से डेड सेल्स जल्दी रिपेयर होते है जिससे त्वचा चमकदार और टाइट नजर आती हैं।

हेल्दी बाल
सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम हो जाती है जिससे बालों में सुधार देखने को मिलता है। गर्म पानी पीने से स्कैल्प हाइड्रेट रहती है जिससे बालों की जड़े मजबूत होती है जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती हैं। गर्म पानी का सेवन करने से बाल सिल्की और शाइनी भी हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











