Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बर्थडे स्पेशल: अनन्या पांडे की ग्लोइंग और बेदाग त्वचा का राज है ये होममेड फेस मास्क
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने स्टाइल और खूबसूरत लुक के लिए जानी जाती हैं। अनन्या पांडे बी टाउन में अपनी क्लीन स्किन और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। अनन्या पांडे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर कई बार होममेड फेस पैक की फोटो शेयर कर चुकी है। अनन्या पांडे आज अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके 23 वें जन्मदिन जानते हैं उनकी खूबसूरत और बेदाग त्वचा का राज।

होममेड फेस मास्क
अनन्या पांडे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अनन्या पांडे ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती है। अनन्या पांडे चेहरे पर हल्दी का होममेड फेस मास्क लगाती हैं। फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही लें। हल्दी, शहद और दही को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। दही, हल्दी और शहद का फेस पैक लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

फेस स्क्रब
अनन्या अपनी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। अनन्या क्लीन और बेदाग स्किन के लिए कॉफी फेस स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। कॉफी में एक्सफोलीएटिंग गुण पाए जाते है जो स्किन की डेड सेल्स को निकालता है। स्क्रब करने के लिए कॉफी और नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इससे चेहरे पर स्क्रब करें।

अनन्या पांडे स्किन केयर रुटीन
अनन्या पांडे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सुबह उठने के बाद चेहरा साफ करती है। फेस वॉश करने के बाद वह चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती है। घर से बाहर जाने से पहले वह चेहरे पर सनस्क्रीन लगाती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए अनन्या पांडे गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं।

पानी पीना
एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल खूब सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। स्किन को हाइड्रेट करने के लिए एक्ट्रेस 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। स्किन हाइड्रेट से त्वचा की नमी बनी रहती है। जिससे स्किन का नेचुरल मॉइश्चराइजर बना रहता है और स्किन ग्लो करती है।

हेल्दी डाइट
अनन्या पांडे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेती है। अनन्या पांडे हरी सब्जियां और फल का सेवन करती है। हेल्दी डाइट लेने से स्किन जवां और खूबसूरत बनी रहती हैं।

नींद
एक्ट्रेस बेदाग और फ्रेश स्किन के लिए नींद पूरी लेती हैं। एक्ट्रेस 8 घंटे की नींद जरुर लेती है। नींद पूरी ना लेने की वजह से डार्क सर्कल हो जाते है। एक्ट्रेस त्वचा की देखभाल के लिए नींद पूरी लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











