Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे पर नजर आ रहे है ये संकेत तो बिना देर किए जाकर मिले डॉक्टर से..
आपका चेहरा आपके आंतरिक स्वास्थय का दर्पण होता है। कई बार होता है कि शरीर के अलग अलग भागों पर बहुत सी चीजें होने की वजह से उसका असर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है। कई बार होता है कि हम चेहरे पर नजर आने वाले कुछ बदलावों को हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देते है।
जैसे कि अगर आप काफी लम्बे समय से चेहरे के मुंहासों से लड़ती आ रही है और ये सूखते ही जा रहे है। तो ये ही समय है कि आपको एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएगें जो कि आपको गंभीरता से लेना चाहिए। इन संकेतों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मुंहासें
मुंहासें एक सामान्य सी समस्या से है जिससे हर टीनएजर्स गुजरता है। जिन लोगों की भी ऑयली स्किन होती है उन्हें तो खासकर इस समस्या से गुजरना होता है। लेकिन अगर मुंहासें लगातार लम्बे समय तक रहते है इसकी पीछे की वजह से हार्मोनल अनियमिताएं हो सकती है जो आगे चलकर थायराइड को बढ़ावा दे सकती है।

ड्रायनेस
वैसे सर्दी के मौसम में ड्रायनेस आना बहुत ही सामान्य सी बात है। लेकिन इसके बाद भी त्चचा अगर जरुरत से ज्यादा ही सूखी रहती है तो इसके पीछे डायबिटिज और थाइराइड भी हो सकती है।

चेहरे पर खुजली
चेहरे पर खुजली डायबिटिज या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। कभी-कभी बिलीरुबिन या क्रिएटिनिन के उच्च स्तर के कारण, चेहरे पर खुजली होने लगती है जो लीवर और किडनी की समस्याओं की ओर संकेत करता है। हमारे शरीर से रक्त में एकत्र हुई गंदगी को हटाने में एवं पानी एवं मिनरल्स के संतुलन को बनाने में किडनी की अक्षमता, किडनी फेल्योर कहलाती है। रक्त की जांच में यूरिया एवं क्रियेटिनीन नामक पदार्थो की बढ़ी हुई मात्रा किडनी फेल्योर दर्शाती है।

रेशेज या एलर्जी
यह कभी कभार चेहरे पर सन बर्न की वजह से भी हो जाते है लेकिन यह वायरल इंफेक्शन या ड्रग एलर्जी के कारण भी हो सकते है।

अंडरआर्म और गले पर कालापन
इसे Acanthosis nigricans भी कहा जाता है और यह इंसुलिन प्रतिरोध का संकेत है, जो कि मधुमेह को बढ़ावा देता है। अक्सर ही लोग सोचते है कि गले और बांहों में कालापन गंदगी जमने और किसी एलर्जी के वजह से हो रही है। लेकिन बात कुछ और भी हो सकती है।

आंखों के आसपास पीलापन
ये कोलेस्ट्रॉल के जमाव के वजह से होता हैं और अक्सर ये समस्या असामान्य लिपिड प्रोफाइल (हार्ट और डायबिटिज से जुड़ा एक प्रकार का टेस्ट ) से जुड़ा हुआ होता है।

चेहरे पर रेडनेस
क्या आपके चेहरे के गालों के आसपास या नाक के पास वाली जगहों पर लालिमा छाई हुई रहती है। यह लुपस, जो कि एक आंतरिक बीमारी का संकेत हो सकता है। यह संकेत आपके गुर्दे, यकृत, जोड़ों या मौखिक गुहा को प्रभावित कर सकता है।

ज्यादा पसीना आना
शरीर से पसीना आना बहुत ही अच्छी बात होती है। इसका मतलब होता है कि आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने के लिए तैयार है। हालांकि ऐसे कई कारण होते है कि जिस वजह से चेहरे से या शरीर से जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। जरुरी नहीं है कि आप तपती धूप में खड़े है इसलिए ही ये पसीना आ रहा है। इसके पीछे दूसरी वजह भी हो सकती है। ज्यादा पसीना आने की शिकायत को हायपरहीड्रोसिस की समस्या भी कहा जाता है। जो कि थायइराइड की समस्या और समान डायबिटिज की तरफ इशारा करता है। अगर आप भी इन सभी समस्याओ से गुजर रहे है तो आपको तुरंत जाकर किसी डॉक्टर्स से मिलने की जरुरत है।



Click it and Unblock the Notifications











