Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Wrinkles से पाना है छुटकारा तो लगाएं ये Skin Tightening Masks
आज कल महिलाओं का चेहरा उनकी उम्र से ज्यादा बूढा दिखने लगा है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, ऑफिस या घर का स्ट्रेस धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की तेज किरणे, अच्छे आहार की कमी, चेहरे की ठीक से केयर ना करना या फिर हार्मोन में गड़बड़ी आदि।

चेहरे पर बारीक लकीरें और झुर्रियां उम्र के साथ साथ और बढ़ने लगती हैं। इसे दूर करने के लिये महिलाएं तरह-तरह की क्रीम और लोशन लगाती हैं लेकिन कभी इस बात पर ध्यान नहीं देती कि उनके पास घरेलू उपचार भी मौजूद हैं। आइये देखते हैं कि आप चेहरे की झुर्रियों और बारीक लकीरों का इलाज घरेलू उपचार से कैसे कर सकती हैं।

1. कॉफी
कॉफी में जो कैफीन होता है वह स्किन से अत्यधिक मॉइस्चराइजर को खींच लेता है और स्किन को टाइट करता है।
सामग्री-
1/4 कप कॉफी पावडर
1/4 कप ब्राउन शुगर
3 टीस्पून नारियल तेल या ऑलिव ऑइल
1/2 टीस्पून पिसी दालचीनी पावडर

कैसे करें प्रयोग-
एक कटोरी में सारी सामग्री मिक्स कर लें। और हां, याद रखें कि नारियल तेल को पहले पिघला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिये लगा छोड़ दे। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो ले। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।

2. टमाटर
टमाटर एक नेचुरल टोनर है जो कि स्किन को काफी मुलायम करने में मदद करता है। आइये देखते हैं चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिये फेस पैक कैसे बनाएं।
सामग्री-
1 टमाटर
कॉटन बॉल

कैसे करें प्रयोग -
टमाटर को पीस कर उसका रस निकाल लें। फिर उसमें कॉटन बॉल डिप करें और उसे चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार उपयोग करें।

3. पपीता
पपीते से स्किन काफी अच्छी हो जाता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह लटकती हुई त्वचा में कसाव लाता है।
सामग्री-
पका पपीता
1-2 चम्मच चावल का आटा

कैसे करें प्रयोग-
पपीते के छोटे टुकड़े काट लें और उन्हें पीस लें। फिर उसमें चावल का आटा मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे की हल्के हल्के मसाज करें ऊपर की ओर। ऐसा 15 मिनट तक करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस विधि
को हफ्ते में एक बार करें।

4. एग वाइट का मास्क
अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन होता है जो कि चेहरे में लचीलापन लाता है। यह स्किन को नेचुरल ग्लो देता है और डेड स्किन को हटाता है।
सामग्री-
1 अंडे का सफेद हिस्सा
2 टीस्पून शहद

कैसे करें प्रयोग-
अंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमें शहद मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिये लगा छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इस फेस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाएं और स्किन को टाइटअंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमें शहद मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिये लगा छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इस फेस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाएं और स्किन को टाइट करें।

5. केले का मास्क
केले को मसल कर उसे स्किन पर लगाएंगी तो आपकी स्किन को तरह तरह के विटामिन्स मिलेंगे। यह एंटी एजिंग के गुड़ों से भरा होता है।
सामग्री-
पका केला
2-3 चम्मच नींबू का रस

कैसे करें प्रयोग-
केले को मसल लें और फिर उसमें नींबू की कुछ बूंदे डालें। फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट छोड़ दें और फिर से धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

6. दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन के पोर्स को टाइट बनाए रखने में मदद करता है। इसलिये स्किन से झुर्रियां एकदम कम हो जाती हैं।
सामग्री-
2 टीस्पून दही
कुछ बूंद नींबू का रस

कैसे प्रयोग करें-
नींबू के रस और दही को मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अपने चेहरे की मसाज इससे 10 मिनट तक करें। 5 मिनट तक इसे लगा छोड दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications











