Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आलू के फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन
यदि आप आलू का सेवन करती हैं तो इसके सौंदर्य राज़ भी पता होने चाहिये। यह केवल खाने की सब्जी मात्र ही नहीं है बल्कि इसमें मौजूद तत्व आपकी रंगत को गोरा भी कर सकता है। घर पर बचे चावल से बनाएं चेहरे के लिये जादुई फेस मास्क हम में से कई लोंगो को ये पता है कि आंखों के डार्क सर्कल आलू लगाने से चले जाते हैं। लेकिन नहीं पता है तो ये कि यह दाग धब्बे मिटा सकता है, बालों को लंबा कर सकता है तथा स्किन की कई प्रॉब्लम्स को दूर कर सकता है। अब आइये देखते हैं कुछ ऐसे फेस मास्क जो आप आलू के रस से तैयार कर सकती हैं।

1. चमकदार स्किन के लिये
आलू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि चेहरे में चमक भरता है। यही नहीं आलू खाने से भी स्किन में काफी चमक आती है और चेहरा स्मूथ होता है। इसे यूज़ करना काफी आसान है। आपको बस आलू के एक छोटे टुकड़े को घिसना होगा और फिर उसमें शहद मिलाना होगा। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिये लगा कर छोड दे। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।
2. रूखी त्वचा से मुक्ती दिलाए
अगर आपकी स्किन रूखी है तो यह सिंपल सा फेस मास्क सब कुछ ठीक कर सकती है। यह एक एंटी एजिंग मास्क है जिसे बनाने के लिये आपको 2-3 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच खट्टी दही चाहिये होगी। इन दोंनो चीजों को पेस्ट बना लें और फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिये लगा छोड़ दें। 15 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
3. ऑइली स्किन के लिये
ऑइली स्किन पर काफी जल्ददी मुंहासे आ जाते हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिये 3 चम्मच आलू का जूस लें और उसमें 1 चम्मच छाछ, 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। फिर इसे गुनगुने पानी से 30 मिनट के बाद धो लें। इससे आपकी स्किन ड्राई रहेगी और यंग दिखेगी।
4 टैनिंग हटाए
अगर धूप में आपकी स्किन टैन हो चुकी है तो समय आ गया है कि आलू का उपयोग किया जाए। इस पैक को स्किन पर लगाएंगी तो आपकी डेड स्किन सेल्स हट जाएगी। इससे स्किन इतनी ब्राइट हो जाती है कि आप देखती रह जाएंगी। इसे पैक को बनाने के लिये आपको 1 आलू का रस, 1 चम्मच अंडे का सफेद भाग और 1 चम्मच दही की जरुरत होगी। सभी सामग्रियों को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क से चेहरे पर ग्लो आता है।
5. झाइयां दूर होती हैं
अगर आपके चेहरे पर झाइयां साफ पता चलती हैं तो आप 1 चम्मच आलू का रस, 1 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून का रस मिलाएं। इसको एक गाढा पेस्ट बनाना है। फिर इसे साफ चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। फिर इसे 30 मिनट के बाद धो लें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें और पोछ लें। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आप ऑलिव ऑइल का यूज न करें।



Click it and Unblock the Notifications











