Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इन 6 होममेड ग्रीन टी टोनर से कीजिये एक्ने की छुट्टी
आपने सुना होगा कि अगर स्किन में चमक बरकरा रखनी है तो हर रोज़ क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना बहुत जरूरी है। जिसमें से टोनिंग काफी महत्वपूर्ण स्टेप होता है क्योंकि यह चेहरे के खुले पोर्स को बंद करता है, जिससे चेहरा एक दम साफ दिखाई देता है।
वैसे तो बाजार में आपको ढेरों टोनर्स की लाइन मिल जाएगी मगर चेहरे पर क्या सूट करता है वह देखने वाली बात होती है। बाजारू टोनर में कैमिकल होते हैं और दूसरा वे बड़े महंगे भी होते हैं, जिन्हें लेना सबके ब की बात नहीं।
इसलिये आज हम आपको घर पर ही ग्रीन टी टोनर बनाना सिखाएंगे, जिसे वे लोग आराम से लगा सकते हैं, जिन्हें चेहरे पर एक्ने की समस्या सबसे ज्यादा रहती है।
ग्रीन टी हमारी स्किन के लिये काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डैमेज स्किन को तुरंत ही रिपेयर करती है। अगर आप के घर पर ग्रीन टी रखी हुई है तो आप उसमें नींबू, एलो वेरा या फिर अन्य घरेलू सामग्रियां मिला कर एक बढियां सा टोनर एक्ने के लिये तैयार कर सकती हैं।
आइये अब जानते हैं कि एक्ने की समस्या को हमेशा के लिये दूर करने के लिये कैसे बनाएं ग्रीन टी टोनर...

1 ग्रीन टी और बेकिंग सोडा
अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ऑइली या चिपचिपी है तो आप ग्रीन टी और बेकिंग सोडा का टोनर लगा सकती हैं। इससे चेहरे पर एक्ने धीरे धीरे कम होना शुरु हो जाएंगे। इसे बनाने के लिये 1 टीस्पून बेकिंग सोडा के साथ 1 टीस्पून ग्रीन टी मिलाइये। फिर इस टोनर को चेहरे पर लगा कर कुछ ही देर में चेहरे को पानी से धो लीजिये।
2. ग्रीन टी और लेवेंडर ऑइल
चेहरे पर अगर बहुत ज्यादा एक्ने की समस्या हो रही है तो ग्रीन टी टोनर उसके लिये सबसे अच्छा साबित होता है। लेवेंडर ऑइल और ग्रीन टी की कुछ बूंद को मिला कर आप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट केबाद चेहरा धो लें। आप अपनी स्किन में फर्क जरुर देखेंगी।
3. ग्रीन टी और मेथी पावडर
मेथी पावडर में वह दम है जो आपकी स्किन को खूबसूरत बना सकता है। इसका मैक्सिमम बेनिफिट पाने के लिये आपको इसमें थोड़ा टी ट्री ऑइल भी मिक्स करना होगा। इस पेस्ट को चेहरे पर नियमित रूप सेलगाइये और फायदा पाइये।

4. ग्रीन टी और नींबू का रस
यदि चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो वह नींबू के रस से दूर किये जा सकते हैं। यह चेहरे की अंदर से सफाई कर के एक्ने का निकलना बंद करवाता है। साथ ही चेहरे पर अत्यधिक तेल को आने से रोकता भी है। एककटोरी में नींबू के रस और ग्रीन टी को एक साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

5. ग्रीन टी और एलो वेरा
आधे कम ग्रीन टी में थोड़ा सा एलोवेरा का रस मिलाएं। उसमें बाद इस टोनर में रूई डुबो कर चेहरे पर लगाएं। इसे 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर रहने दें और फिर स्किन को पानी से धो लें।

6. ग्रीन टी और एप्पल साइडर वेनिगर
3/4 कप ग्रीन टी में 1/4 कप एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। फिर अपने चेहरे को पानी से भली प्रकार से धो लें। इस टोनर को कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण किसी भी खराब त्वचा में जान डाल सकते हैं। एप्पल साइडर वेनिगर चेहरे से टॉक्सिन को निकालता है। इससे एक्ने कम हो जाते हैं और चेहरा साफ दिखने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications











