Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
स्विमिंग से बढ़ गई स्किन टैनिंंग, ये करें उपाय
स्विमिंग वेटलॉस करने का सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन तैराकी के जितने फायदें हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। तैराकी से जहां कुछ संक्रमण होते है वहीं इससे टैनिंग की समस्या से सबसे ज्यादा होती हैं।
ज्यादा टैनिंग से आपकी त्वचा खराब हो सकती हैं। हालांकि टैनिंग के कारण कई और भी हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारणों में तैराकी को ही माना जाता है। तैराकी के दौरान त्वचा पर टैनिग ना हो इसके लिए आपको कुछ उपाय अपनाने होंगे। आइए जानें तैराकी के दौरान त्वचा पर टैनिन से बचने के उपाय।

टैनिंग और सर्न बर्न
आमतौर पर टैनिंग का मतलब है सूर्य की किरणों से त्वचा का किन्हीं कारणों से डार्क होना। यानी आपकी त्वचा का गोरा रंग काला पड़ गया है। कई बार टैनिंग तेज धूप के कारण भी पड़ जाती है, जिसे आप सन बर्न भी कहते हैं, हालांकि सन बर्न से त्वचा जलती है और एकदम लाल हो जाती है, इसमें कई बार रेशेज या लाल दाने भी हो जाते हैं, लेकिन टैनिन में त्वचा दिन-प्रतिदिन काली पड़ती जाती है।
टैनिंग किसी भी उम्र में हो सकती है और इसके होने के कारण भी अलग-अलग हो सकते हैं। टैनिंग आमतौर पर नियमित रूप से स्वीमिंग करने और तेज धूप में निकलते से होती है।

स्विमिंग से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- टैनिंग से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की सही से देखभाल करें।
- आपको चाहिए कि आप जब भी स्वीमिंग करने जाएं तो बॉडी पर अच्छी तरह से मॉश्चराइजर लगाएं।
- जब स्वीमिंग करके बाहर आएं तो आपको अच्छी तरह से साफ पानी से नहाना चाहिए और त्वचा पर टैनिंग को दूर करने के लिए मॉश्चराइजर लगाना चाहिए। इसे आपकी त्वचा स्वस्थ और टैनिंग मुक्त रहेगी।
- टैनिंग को दूर करने के लिए आप सन स्क्रीन का लोशन का इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि इससे आपको कोई लाभ नहीं होगा।
- टैनिंग से बचने के लिए आपका स्वीमिंग पूल से आने के बाद तो नहाना जरूरी है ही, इसके लिए आपको स्वीमिंग पूल में जाने से पहले भी नहाना जरूरी है।
- टैनिंग से बचने के लिए आप अखरोट की गिरी का पाउडर और चावल का आटा लें और इसमें मूली का रस, छाछ और कुछ गुलाबजल की बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा की उस जगह पर लगाएं जहां आपको टैनिंग हुआ है, इसके बाद पेस्ट सूखने पर ठंडे पानी से इसे धोएं। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराएं। आप पाएंगे कि टैनिंग कम हो गया है और आपकी त्वचा पहले से अधिक निखार पाने लगी है।
- धूप में निकलने से पहले अपनी त्वचा को पूरी तरह से ढक कर निकलें। जब भी बाहर जा रहे हों तो अपने आपको को कवर करें और स्वीमिंग पूल से आने के बाद तैयार होकर जब बाहर जाएं तो पूरी तरह से कवर होकर जाएं।
- दरअसल, स्वीमिंग पूल को साफ करने के लिए उसमें कई केमिकल मिलाएं जाते हैं जो कि हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं। आपको चाहिए कि स्वीमिंग पूल में बहुत अधिक देर तक ना रहें और ध्यान रखें कि स्वीमिंग पूल की समय-समय पर सफाई होती रहे जिससे आपकी त्व्चा को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और आप स्वस्थ भी रहें।



Click it and Unblock the Notifications











