Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे पर लगाइये टमाटर और चंदन का पैक और फिर देखिये ये कमाल
क्या आपको कई दिनों से लग रहा है कि आपकी त्वचा रूखी, बेजान और थकी हुई सी दिख रही है। भले ही आप जितनी बाजारू क्रीम लगा लें, लेकिन फिर भी त्वचा बेजान नज़र आ रही है तो आप को टमाटर का रस और चंदन पावडर से बना फेस पैक लगाना चाहिये।
पुराने जमाने से ही लोग प्राकृतिक चीजों का इस्तमाल कर के चेहरे को निखारते थे, जिससे उनकी त्वचा हर वक्त स्वस्थ रहती थी। चलिये जानते हैं कि इस पैक को बनाने के लिये क्या करना होता है।
सबसे पहले 1 चम्मच चंदन पावडर में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आप पाएंगी की आपका चेहरा बेदाग, गोरा और सुंदर बन गया है। अब आइये देखते हैं इसके कौर क्या क्या लाभ हैं:

चेहरे से टैनिंग हटाए
टमाटर में tannins नामक तत्व होता है जो चेहरे से टैनिंग मिटाता है और चेहरे को गोराई प्रदान करता है। इसके साथ चंदन पावडर चेहरे से दाग धब्बे मिटाने का काम करता है।

स्किन टोन हल्का करे
टमाटर और चंदन पावडर मिला कर लगाने से त्वचा के अंदर पाई जाने वाली मिलेनिन पिगमेंटेशन लेवल कम होताा है, जिससे चेहरा गोरा बनता है।

मुंहासों से छुटकारा
टमाटर के रस में पाया जाने वाला विटामिन सी और चंदन पावडर में एंटीबैक्टीरियल गुण, दोनों ही मिल कर एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नाश करते हैं। इससे त्वचा एक दम साफ हो जाती है।

एंटी एजिंग लाभ
टमाटर और चंदन पावडर का मिश्रण लगाने से त्वचा में कोलाजेन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे नई कोशिकाएं बनती हैं और असमय पड़ने वाली झुर्रियां और बारीक धारियां गायब होने लगती हैं।

खुजलाहट मिटाए
पुराने जामने से ही लोग त्वचा की खुजली और जलन को दूर करने के लिये यह आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाते थे

त्वचा में नमी भरे
दोनों ही टमाटर और चंदन पावडर, त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने वाले माने जाते हैं। इनका पेस्ट लगाने से चेहरा मुलायम और कोमल बनता है।

चेहरे को बनाए टाइट
यह चेहरे के पोर्स को छोटा कर के, स्किन को टाइट बनाने का काम करता है। इसलिये आप इन्हें प्राकृतिक स्किन टोनर बोल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











