Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे पर नियमित लगाएं दूध-केसर का फेस मास्क और फिर देंखे कमाल
केसर का प्रयोग अधिकतर महिलाएं अपनी सुंदरता निखारने के लिये प्रयोग करती हैं। केसर बहुत ही बहुमूल्य सामग्री है जिसे चेहरे पर लगाने से आपके मुंहासे और झाइयां गायब हो सकती हैं तथा चेहा गोरा बन सकता है।
आज हम आपको दूध और केसर से तैयार किये जाने वाले फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कुछ इस प्रकार से तैयार कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिये 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच केसर मिक्स करें और फिर चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं।
पैक को लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर हलके गरम पानी तथा फेस वॉश से चेहरे को धो लें। अब आइये जानते हैं, दूध और केसर को चेहरे पर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं:

इसे लगा कर आप जवां दिख सकती हैं
इस मिश्रण को लगाने के बाद आपकी त्वचा के अंदर मौजूद कोलाजिन का प्रोडक्शन बढेगा, जिससे त्वचा में लचीलापन आएगा और नई त्वचा का विकास होगा।

रूखी त्वचा की छुट्टी
त्वचा पर केसर और दूध का पेस्ट नियमित लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रहती है और वह कभी रूखी नहीं होती।

सन टैनिंग मिटाए
चेहरे या शरीर पर अगर सन टैनिंग हो गई है तो आप केसर और दूध का पेस्ट लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा की रंगत साफ होगी और सन टैनिंग बिल्कुल मिट जाएगी।

कटे, छिले या जले घावों को ठीक करे
अगर त्वचा पर कहीं कटा या छिला है तो केसर का यह मिश्रण उसे भी जल्द ठीक कर देता है।

मुंहासे कम करे
यह एक घर का बना फेस पैक है जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा है। यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का सफाया करता है और मुंहासों की संख्या को कम करता है।

चेहरा बने टाइट
त्वचा पर केसर और दूध लगाने से चेहरे के पोर्स छोटे हो जाते हैं, जिससे त्वचा टाइट बन जाती है और झुर्रियां कम लगने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











