Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
चेहरे से झुर्रियों को मार भगाए एलो वेरा
हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है हमारी त्वचा उतनी ही जल्दी बूढ़ी होने लग जाती है। चेहरे पर झुर्रियों का वार होना शुरु हो जाता है और हमारे गाल और आंखों के आस पास की रौनक खोने लगती है। लेकिन आप चिंता ना करें क्योंकि जब तक आपके पास एलो वेरा का पौधा है तब तक आपकी त्वचा में रौनक बरकरार रहेगी। एलो वेरा हमारी त्वचा के लिये रामबाण के समान है। इसका रस चेहरे पर लगाने से चेहरे झुर्रियां, कील मुंहासों के दाग मिट जाते हैं और त्वचा लचीली और चमकदार बन जाती है। आइये जानते हैं कि एलो वेरा जेल हमारी त्वचा को किस तरह से पोषण पहुंचाता है। इसके रोजाना प्रयोग से आपकी त्वचा पर कभी भी झुर्रियां नहीं पडे़गीं! एलोवेरा जूस के फायदे ही फायदे

चेहरे से झुर्रियों को मार भगाए एलो वेरा
1. त्वचा लचीली बनाएं- जब आप एलो वेरा चेहरे पर लगाती हैं तो आप अपनी त्वचा को एक प्राकृतिक कोलेजन प्रदान करती हैं, जिससे स्किन में लचीलापन आता है।
2. त्वचा को पोषण दे- एलो वेरा को चेहरे पर लगाने से त्वचा में विटामिन और मिनरल समाता है। इससे त्वचा पूरी तरह से पोषण से भर उठती है। इसको लगाने से त्वचा कोमल बनती है।
3. एस्ट्रेजेंट का काम करे- एलो वेरा लगाने से त्वचा और भी ज्यादा खूबसूरत बनती है। इससे त्वचा का टेक्सचर सही होता है। साथ ही मृत कोशिकाएं फिर से बनने लगती हैं।
4. टोनर का काम करे- जब आप एलो वेरा को चेहरे पर लगाएंगी तो आपकी त्वचा अपने आप ही पोषित और टोन हो जाएगी। इससे त्वचा पर पड़ी झुर्रियां भी मिट जाती हैं। इससे आपको कोमल और प्यारी त्वचा प्राप्त होती।
5. आंखों के आस-पास की झुर्रियां गायब होगी- ऐलो वेरा जेल को रात में सोने से पहले आंखों के नीचे लगाएं। इसमें विटामिन ई, ए और सी होता है। लेकिन इस उपचार को रोजाना लागू करना होगा। अगर यह आंखों के अदंर चला गया तो आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
6. विटामिन ई से भरा - एलो वेरा जेल में विटामिन ई और सोया लेक्टिन के साथ मिक्स करें। फिर इसे पैन पर गरम करें और इसमें जैतून का तेल तथा एक तिहाई बी वैक्स मिक्स करें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसमें बादाम तेल या फिर जोजोबा तेल मिक्स करें। इस लोशन को लगाएं और चेहरे पर चमकतकार होते हुए देखें। इससे झुर्रियां गायब हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications











