Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
त्वचा को सुंदर बनाना हो तो लगाइये टमाटर का जूस
टमाटर ना केवल खाने के प्रयोग में आता है बल्कि इससे आप अपनी त्वचा को सुंदर भी बना सकती हैं। सर्दियों के समय में जब त्वचार रूखी हो जाती है तब आप उसे नमी पहुंचाने के लिये क्रीम या तेल का प्रयोग करती हैं।
जिससे पूरी स्किन कुछ देर के बाद ऑइली दिखने लगती है। ऐसे में अगर आपकी त्वचा पहले से ही आइली है तो आपको नेचुरल चीजों का प्रयोग करना चाहिये जैसे टमाटर। टमाटर ऑइली स्किन के लिये बहुत ही अच्छा होता है।
टमाटर हर घर के किचन में आसानी से मिल जाता है। आप टमाटर को फेस पैक में यूज कर सकती हैं या फिर उसके रस को सीधे चेहरे पर लगा कर दाग धब्बे साफ कर सकती हैं। आइये जानते हैं सौंदर्य के लिये टमाटर का क्या क्या प्रयोग हो सकता है।

चेहरे के बडे़ पोर को कम करे
ज्यादा बडे़ पोर्स में गंदगी आराम से जमा हो जाती है जिससे चेहरा खराब हो जाता है। इसके लिये आपको अपने चेहरे के पोर्स को कम करना होगा। टमाटर को के रस को नींबू के रस के साथ मिक्स करें, उसमें कॉटन डुबोएं और चेहरे को पोंछ लें। इससे पोर्स छोटे होंगे।

मुंहासे घटाए
टमाटर में प्राकृतिक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो एक्ने को कम करने में सहायक होते हैं। टमाटर से जूस निकालिये और चेहरे पर लगाइये। इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

ऑइली स्किन के लिये
टमाटर के रस और नींबू के रस को एक साथ मिक्स कर के ऑइली स्किन को मसाज कीजिये। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

सन टैनिंग हटाए
कुछ टमाटर लें और उन्हें पीस लें और उसमें थोड़ा सा ओटमील और एक चम्मच दही मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और कुछ मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस मिश्रण से सन टैनिंग हटती है और त्वचा ग्लो करने लगती है।

प्राकृतिक एस्ट्रेजेंट
इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन से ऑइल साफ करने में मदद करता है।

त्वचा चमकदार बनाए
अगर आपको चमकदार त्वचा चाहिये तो चंदर पाउडर, गुलाब जल और टमाटर कर जूस मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन ग्लो करेगी।



Click it and Unblock the Notifications











