Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
त्वचा रोग की दवा है नीम
नीम एक एंटीसेप्टिक पेड़ होता है, जिसका हमारी त्वचा पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। आयुर्वेद में इसकी पत्तियों को त्वचा और बालों संबन्धी रोगों को ठीक करने के लिये प्रयोग किया जाता है। पुराने जमाने में तो लोग गरम पानी में नीम की पत्तियों को डाल कर स्नान करते थे। इससे शरीर में खून की शुद्धी भी होती है।
इसके फायदे के लिये आप या तो उसकी पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं या फिर डंठल का। आप कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ऐसे प्रयोग कर सकते हैं जिसमें नीम के तत्व मिले हों। इसका पैक बना कर लगाने से चेहरे के कील-मुंहासे समाप्त होते हैं।

नीम फेस पैक-
1. नीम पेस्ट- नीम को पानी में उबालिये, छानिये और पीस लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर 5-10 मिनट के लिये लगाइये और सूखने दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये। इससे दाग-धब्बे समाप्त होगे और खुजली खतम होगी।
2. नीम, नींबू और रोज़ वॉटर- यह फेस पैक पिंपल को ठीक करने में असरदार होता है। एक कटोरे में नीम पाउडर लीजिये, फिर उसमें रोज वॉटर और नींबू का रस मिलाइये। इसे लगाने से केवल दो दिन में आपका पिंपल ठीक हो जाएगा।
3. नीम और नींबू रस- नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें, उसमें नींबू का रस मलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह पैक ऑयली चेहरे के लिये अच्छा है और डेड स्किन को साफ करता है।
4. नीम, बेसन और दही- यदि चेहरा ड्राई रहता है तो एक कटोरे में बेसन और दही को मिक्स करें। इसमें नीम की कुछ पत्तियों को पीस कर डालें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे चेहरे में नमी आएगी और चेहरा ग्लो करने लगेगा।
5. नीम और दूध- साफ, चमकती और फ्रेश स्किन चाहिये तो नीम पाउडर और कुछ बूंद दूध की मिलाएं। यदि आप चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंद भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
6. नीम, तुलसी और शहद- तुलसी और नीम से चेहरे के दाग, पिंपल और त्वचा के अन्य रोग दूर होते हैं और शहद से त्वचा टाइट होती है। इन तीनों को मिलाइये और चेहरे पर सूखने तक लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications











