Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बालों पर ऐसे अंडा लगाने के भी होते हैं नुकसान, जानें अप्लाई करने का सही तरीका
Side Effects of Applying Egg on Hair: बालों को चमकदार और रेशमी बनाने के लिए कई लोग बालों में हेयपैक के तौर पर अंडा लगाना पसंद करते हैं। बालों में अंडे लगाने के कई फायदे होते हैं। बालों को मॉइस्चराइज मिलता हैं और बाल रेशमी और चमकदार से नजर आते हैं। लेकिन बालों में अंडा लगाने से पहले एक बात जान लें कि ज्यादा अंडा लगाने से भी बालों को साइड इफेक्ट हो सकता है।
जी हां, आपने सही सुना जरुरी नहीं हैं कि हर किसी के बालों पर अंडा लगाना फायदेमंद हो? इसके कुछ साइडइफेक्ट हो सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं बालों पर अंडा लगाने के नुकसान और बालों पर अंडा अप्लाई करने का सही तरीका।

डैंड्रफ की हो सकती है समस्या
बालों में अंडा लगाने से डैंड्रफ हो सकता है। दरअसल बालों में अंडे लगाते हुए इसके पीले भाग से बचना चाहिए। बालों में अंडे का पीला भाग इस्तेमाल करने से डैंड्रफ बढ़ सकता है। जिससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती है और बाल टूटकर गिरने लगते हैं।
कमजोर हो जाते हैं हेयर फॉलिकल्स
अंडा लगाने से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं। बालों पर अंडे का पीला हिस्सा लगाने से डैंड्रफ बढ़ सकता हैं। डैंड्रफ की वजह से ज्यादा खुजली और सेंसेटिविटी की वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने लगते हैं जिसकी वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं और इसकी वजह से हेयर फॉल बढ़ सकता है।
बालों का ज्यादा ऑयली होना
जिन लोगों के बाल ड्राय या रूखे होते हैं, उनके लिए अंडा लगाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों के बाल पहले से ऑयली हैं उनके लिए बालों पर अंडा लगाना मुसीबत की वजह बन सकती है। क्योंकि अंडा बालों और जड़ों को ज्यादा चिकना और तैलीय बना देता है जो डैंड्रफ और इंफेक्शन की वजह बन सकता है ।
बालों में अंडा लगाने का सही तरीका-
अगर आप बालों पर सही तरीके से अंडा लगाएं तो आपको चौंकान्ने वाले रिजल्ट मिलेंगे। ड्राई और ऑयली हेयर वालों को सप्ताह में सिर्फ एक बार अंडा लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











