Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
मानसून में बाल हो जाते हैं बेजान, इस खास पानी से करें हेयर वॉश, सभी समस्या हो जाएगी छुमंतर
आज के समय में बालों के झड़ने, टूटने की समस्या से महिलाएं औऱ पुरुष दोनों ही काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में सौंफ आपके बालों को हेल्दी रखने औऱ टूटने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
सौंफ में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को समय से पहले झरने से रोकने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सौंफ का पानी तैयार करने का तरीका औऱ बालों के लिए इसके लाभ के बारे में...

सौंफ का पानी तैयार करने की रेसिपी
सामग्री -
* सौंफ - 2 बड़े चम्मच
* पानी - 2 कप
हेयर मास्क बनाने की विधि -
1. सौंफ़ को मूसल का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा कुचल दें ताकि उसका प्राकृतिक तेल बाहर निकल सके।
2. इसके बाद सॉस पैन में 2 कप पानी में कुटी हुई सौंफ डाल दें।
3. अब पानी को उबाल लें और फिर लगभग 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सौंफ पानी में अच्छी से घूल जाएं।
4. अब इस मिश्रण को गैस की आंच से उतार लें और कमरे के तापमान में ठंडा होने के लिए रख दें।
5. अब बीज से सौंफ़ के पानी को अलग करने के लिए पानी को छन्नी की मदद से छान लें।
6. अब इस्तेमाल करने के लिए इस सौंफ के पानी को किसी साफ कंटेनर में डाल दें।
कैसे करें इस्तेमाल
1. सौंफ के पानी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को शैंपू कर लें। इसके बाद आखिर में सौंफ के पानी से अपने बालों को धो लें।
2. लेकिन ध्यान रहे सौंफ का पानी गर्म न हो।
3. सौंफ के पानी को धीरे-धीरे अपने सिर और बालों पर डालें और सर्कुलेशन मोशन में स्कैल्प को मसाज करें।
4. अब सौंफ के पानी को कुछ मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दें।
5. इसके बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें।
6. अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार सौंफ के पानी से अपने बालों को धोएं।
बालों के लिए सौंफ के पानी के फायदे:
1. सौंफ में पौष्टिक और कंडीशनिंग गुण होते हैं जो बालों के को हेल्दी रखने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
2. सौंफ के पानी से बाल धोने से स्कैल्प की जलन को कम हो सकता है और स्वस्थ स्कैल्प के वातावरण को बढ़ावा मिल सकता है।
3. सौंफ के पानी के रेगुलर इस्तेमाल से बालों में चमक, घुंघरालेपन को कम करने और बालों के विकास को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











