Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Rose Day पर दिखना है सबसे हसीन ? तो आज ही ट्राई करें ये 'मैजिकल' रोज फेसपैक, 10 मिनट में दिखेगा असर
Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे (Rose Day) से हो गई है, जो प्यार और खूबसूरती का प्रतीक है। इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर को खूबसूरत दिखकर सरप्राइज देना चाहता है। लेकिन अक्सर पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता या महंगे फेशियल का असर तुरंत नहीं दिखता। अगर आप भी चाहती हैं कि इस रोज डे पर आपका चेहरा गुलाब की तरह खिला-खिला और गुलाबी नजर आए, तो किचन में रखे गुलाब की पंखुड़ियां आपके काम आ सकती हैं।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे मैजिकल होममेड रोज फेसपैक, जो सिर्फ 10 मिनट में आपको पार्लर जैसा ग्लो देंगे। आइए जानते हैं बनाने से लेकर लगाने तक का तरीका और इसके फायदे व क्या सावधानी बरतें।

Rose Day पर घर पर तैयार करें ये मैजिकल फेसपैक
गुलाब न केवल दिखने में सुंदर होता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ऑयल्स त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं और पीएच (pH) लेवल को बनाए रखते हैं। आप अपनी स्किन के अनुसार इसका पैक बना सकते हैं और लगा सकते हैं। नीचे अलग-अलग स्किन टोन व टाइप के हिसाब से पैक बनाने की सामग्री व विधि बताई गई है।
1. गुलाबी निखार के लिए
सामग्री
ताजे गुलाब के फूल
कच्चा दूध
कैसे बनाएं
ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह पैक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी रंगत फीकी पड़ गई है। दूध त्वचा को साफ करता है और गुलाब गुलाबी रंगत देता है।
2. ऑयली स्किन के लिए
सामग्री
ताजे गुलाब के फूल
मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच गुलाब जल और पिसी हुई पंखुड़ियां मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल सोखकर आपको फ्रेश लुक देगा। अगर आपकी त्वचा ऑयली है और पिंपल्स की समस्या रहती है, तो यह पैक आपके लिए रामबाण है।

3. सॉफ्ट और सपल स्किन के लिए
सामग्री
गुलाब के फूल
शहद
कैसे बनाएं:
गुलाब की पंखुड़ियों के पेस्ट में 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मालिश करें और 10 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरा शीशे की तरह चमकने लगेगा। जिन लोगों की सर्दियों के बाद अगर त्वचा रूखी लग रही है, तो शहद और गुलाब का मिश्रण नमी वापस लाने का सबसे अच्छा तरीका है।
त्वचा के लिए गुलाब के बेमिसाल फायदे (Benefits of Rose For Skin)
नेचुरल टोनर: गुलाब जल त्वचा के रोमछिद्रों (Pores) को कसने में मदद करता है।
एंटी-एजिंग: यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा में कसाव लाने में सहायक है।
डार्क सर्कल्स: गुलाब की पंखुड़ियों का अर्क आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में मदद करता है।
लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान (Important Tips)
पैच टेस्ट: कोई भी पैक लगाने से पहले कान के पीछे लगाकर चेक कर लें कि आपको एलर्जी तो नहीं।
ताजी पंखुड़ियां: कोशिश करें कि पैक बनाने के लिए ताजे गुलाब का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें प्राकृतिक तेल ज्यादा होता है।
धूप से बचाव: फेसपैक लगाने के तुरंत बाद तेज धूप में न निकलें, या फिर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











