Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Rose Apple Beauty Benefits: निखरी त्वचा के लिए डाइट मे शामिल करें ये अनोखा फल, मिलेंगे कई ब्यूटी बेनिफिट्स
रोज एप्पल फल के बारे में आपने शायद ही सुना हो। यह फल साइजीगियम समरांगेंस पौधे से आता है, जो अंडमान और निकोबार द्वीपों सहित कुछ ही क्षेत्रों में उगाया जाता है। इस फल का उपयोग ज्यादातर सलाद बनाने के लिए किया जाता है।
रोज एप्पल कई प्रकार के हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। यह आपके हार्ट हेल्थ, इम्यून सिस्टम, डायबिटीज को कंट्रोल करने और पाचन क्रिया में सुधार करने के साथ ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए भी जाना जाता है। लेकिन रोज एप्पल के ब्यूटी बेनिफिट्स को लेकर बहुत कम वैज्ञानिक रिसर्च है, इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्दी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

रोज एप्पल के ब्यूटी बेनिफिट्स
1. एंटी एजिंग
रोज एप्पल में विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने और समय से पहले आपको बूढ़ा होने से बचाने में मदद कर सकता है।
2. ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
रोज एप्पल के सेवन से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। रोज एप्पल में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को चमकदार बनाने और स्किन टोन में सुधार करने में मदद कर सकता है।
3. मॉइस्चराइजिंग
रोज एप्पल में मौजूद प्राकृतिक शुगर और पानी की मात्रा स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करती है जो आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाती है।
4. बालों को बनाए स्ट्रॉन्ग
रोज़ एप्पल में बायोटिन, विटामिन बी के गुण मौजूद होते हैं जो हेल्दी बालों के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
5. एंटी-इंफ्लेमेटरी
रोज एप्पल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं जो त्वचा पर इंफेक्शन के कारण होने वाले रेडनेश और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











