Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Skin Care Tips : मिलावटी एलोवेरा छिन सकता चेहरे का नूर, इन आसान तरीकों से असली और नकली जेल की करें पहचान
Real vs. Fake Aloe Vera Gel: एलोवेरा को त्वचा और बालों की देखभाल के लिए चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को न सिर्फ निखारते हैं, बल्कि धूप, प्रदूषण और एलर्जी से भी बचाते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में मिलावट और केमिकल का खतरा बढ़ता जा रहा है। नकली एलोवेरा जेल न सिर्फ आपकी त्वचा को फायदा नहीं पहुंचाता, बल्कि नुकसान भी कर सकता है।
ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि असली और नकली एलोवेरा जेल की पहचान कैसे करें। यहां दिए जा रहे हैं 5 आसान और असरदार टिप्स जिनकी मदद से आप असली एलोवेरा जेल को पहचान सकते हैं।

1. रंग और बनावट से करें पहचान
असली एलोवेरा जेल का रंग हल्का पारदर्शी या कभी-कभी हल्का हरा होता है। यह जेल पानी जैसा हल्का होता है और त्वचा पर लगाने पर जल्दी अवशोषित हो जाता है। इसके उलट नकली जेल अधिक गाढ़ा, चिपचिपा और गहरे हरे या सफेद रंग का हो सकता है। अगर कोई जेल चमकदार या बहुत रंगीन दिख रहा है, तो यह मिलावटी हो सकता है।
2. सामग्री (Ingredients) ध्यान से पढ़ें
एलोवेरा जेल खरीदते समय उसकी सामग्री सूची यानी इंग्रेडिएंट्स ज़रूर पढ़ें। असली और शुद्ध एलोवेरा जेल में एलोवेरा की मात्रा 90% से अधिक होनी चाहिए। अगर उत्पाद में पैराबेंस, सल्फेट्स, आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस या कलर जैसे केमिकल्स हों, तो यह शुद्ध नहीं माना जाएगा। जितनी कम सामग्री होगी, उतना शुद्ध उत्पाद होगा।
3. खुशबू से जांचें शुद्धता
असली एलोवेरा जेल में हल्की और प्राकृतिक खुशबू होती है। यह गंध बहुत हल्की होती है या कई बार बिल्कुल भी नहीं होती। लेकिन नकली जेल में तेज़, कृत्रिम और परफ्यूम जैसी खुशबू आती है जो उसकी मिलावट का संकेत हो सकती है। अगर किसी एलोवेरा जेल की खुशबू बहुत ही तेज़ लगे, तो उसे इस्तेमाल करने से बचें।
4. ब्रांड और पैकेजिंग पर भरोसा करें
हमेशा किसी भरोसेमंद और प्रतिष्ठित ब्रांड का एलोवेरा जेल ही खरीदें। लोकल या अनजान ब्रांड के प्रोडक्ट्स में मिलावट होने की संभावना अधिक होती है। भले ही पैकेजिंग पर '100% pure aloe vera' या 'No chemicals' लिखा हो, लेकिन पीछे दिए गए इंग्रेडिएंट्स ज़रूर पढ़ें। साफ-सुथरी और सील पैक पैकेजिंग वाले उत्पाद को ही प्राथमिकता दें।
5. पैच टेस्ट करना न भूलें
कोई भी स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। एलोवेरा जेल खरीदने के बाद उसे अपने हाथ की त्वचा पर लगाकर टेस्ट करें। अगर आपको जलन, खुजली, चिपचिपाहट या रैशेज महसूस होते हैं, तो यह अशुद्ध हो सकता है। असली जेल लगाने पर ठंडक का अहसास होता है और यह त्वचा में जल्दी समा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











