Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
50 की उम्र में भी जवान कैसे दिखते हैं R. Madhavan? जानें ‘रहना है तेरे दिल में' एक्टर का फिटनेस मंत्रा
R Madhavan Fitness Secrets: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आप जैसा कोई' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं आर माधवन अपनी फिटनेस और जवां लुक की वजह से भी चर्चाओं में आ गए हैं। फिल्म में माधवन की फिटनेस देख लोगों ने कहा कि उन्होंने बोटोक्स करवाया है लेकिन एक्टर ने इस बात को सिरे से नकार दिया।
आइए जानते हैं माधवन के लाइफस्टाइल और फिटनेस से जुड़े वो टिप्स जो उन्हें उम्र से कहीं ज्यादा यंग बनाए रखते हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं आर माधवन

आर माधवन की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। 54 साल की उम्र में आर माधवन 35 या 40 साल के यंग लगते हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि वो अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए क्या करते हैं। बता दें कि आर माधवन इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) करते हैं। ये उन्हें वेट लॉस करने में काफी मदद करती है।
आर माधवन की गुड हैबिट्स में छिपा फिटनेस मंत्रा
आर माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो न तो जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं और न ही एक्सरसाइज करते हैं। हां वो डेली सुबह जल्दी उठकर 1 घंटा सैर करने के लिए जरूर जाते हैं। इसके अलावा सोने से 90 मिनट पहले वो कोई भी स्क्रीन हो उसे देखना बंद कर देते हैं, फिर चाहे वो उनका फोन ही क्यों न हो।

नेगेटिविटी से दूरी बनाए रखते हैं
आर माधवन अपने आपको यंग और फिट रखने के लिए एनर्जी और पॉजिटिव एटीट्यूड रखते हैं। ये उनके यंग लुक का सबसे बड़ा कारण है। वो कहते हैं, अंदर से खुश रहो, बाहर से जवां दिखना अपने आप शुरू हो जाएगा।
कहीं न कहीं उनका ये सीक्रेट मंत्रा है तो बड़े काम का। आप भी आर माधवन की तरह यंग और फिट रहना चाहते हैं तो उनका डेली रूटीन फॉलो करना तो बनता है।



Click it and Unblock the Notifications











