Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कॉस्मेटिक खरीदने से पहले इन बातों पर करें गौर, वरना खूबसूरती पर लग सकता है दाग
क्या आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज करते है। अगर हां, तो आपको ये बात पता होनी चाहिए कि इन प्रोडक्टस को खरीदने से पहले कुछ चीजें है जो दिमाग में रखना जरूरी है। अन्यथा इनसे स्किन पर रिएक्शन जैसे लाल चकते, खुजली और काले निशान बन सकते है। इसलिए, कोई भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदने से पहले आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए, खासकर अगर आप इसे ऑनलाइन खरीद रहे हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी ये बात अच्छे से जानते हैं कि कस्टमर्स को कैसे लुभाना है? जबकि कई बार वास्तविकता में ऐसी चीजें वैसी नहीं हो सकती हैं, जैसी हम सोचते है। इसलिए, हम यहां आपको किसी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को खरीदने से पहले ध्यान में रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बता रहे हैं।

पैकेजिंग पर नजर रखे
ब्यूटी ब्रांड के प्रोडक्टस के रिव्यू जरूर चैक करने के अलावा एक चीज है जिस पर गौर करना जरूरी है, और वो है इसकी पैकेजिंग। क्यूंकि, कई बार ऐसा भी होता है कि, जो प्रोडक्ट डुप्लीकेट होता है वो ऑरिजिनल पैकेजिंग से अलग या अपेक्षाकृत समान पैकेजिंग में रखा जाता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि डुप्लीकेट प्रोडक्ट के बॉक्स का कलर ऑरिजिनल बॉक्स की तुलना में अधिक चमकीला या हल्का हो सकता है। चूंकि, अधिकांश धोखाधड़ी वाले कॉस्मेटिक सामान अलग-अलग तरह की पैकेजिंग में आते हैं, इसलिए सावधान रहें। इसके अलावा जो प्वाइंट प्रोडक्ट के बॉक्स पर लिखे होते है उसे सामान्य कंटेट ना समझें, बल्कि एक-एक लाइन अच्छे से पढ़ें।
पैच टेस्ट है जरूरी
मार्केट में क्लींजर, मॉइश्चराइजर और कॉस्मेटिक के ढेरों प्रोडक्ट उपलब्ध है, ऐसे में हर किसी के लिए ये तय करना मुश्किल हो सकता है कि किसे यूज किया जाए। हालांकि अगर आपको ये बात अच्छे से पता है कि आपकी स्किन किस टाइप की है तो उसके अनुरूप प्रोडक्ट चुनने में आसानी रहेगी। वहीं, जिन्हें अपना स्किन टाइप नहीं पता है उनके गलत प्रोडक्ट चुनने की संभावना कई ज्यादा रहती है। जिसकी वजह इचिंग, एलर्जी और सूजन हो सकती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए सबसे बेहतर यही रहेगा कि आप एक पैच टेस्ट कर के देख लें, ताकि किसी तरह का कोई साइड-इफेक्ट होने की संभावना हो तो वो पहले ही पता चल जाए।
स्पेलिंग चेक जरूरी है
बहुत सारी फर्जी कंपनियां मार्केट में अपना प्रोडक्ट उसी नाम से लांच करती है जो मार्केट में पहले से फेमस है। लेकिन हां, अगर आप गौर करेंगे तो इसमें स्पेलिंग थोड़ी उपर-नीचे होगी। जबकि एक नामी ब्रांड कभी भी प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर स्पेलिंग की गलती नहीं करेगा या उसकी क्वालिटी से समझौता नहीं करेगा। दोहराई गई अधिकांश स्पेलिंग की गलतियों में एक ही अक्षर का फेरबदल शामिल होता है, जैसे 'I' या 'e'।
रिव्यू पढ़कर ही प्रॉडक्ट खरीदें
जब मार्केट में कोई नया प्रोडक्ट लांच होता है तो उसकी ब्रांडिंग जोरशोर से की जाती है। कुछ लड़कियों को जहां नई चीजें खरीदने का शौक होता है, तो कुछ उस प्रोडक्ट को उसकी ब्रांडिंग करने वाले सेलीब्रिटीज से इम्प्रेस होकर उसे खरीदने के लिए उत्साहित रहती है। लेकिन लेडिज़, प्लीज, आप किसी भी चीज को उसके कवर या यूं कहें उसकी ब्रांडिंग के हिसाब से नहीं आंक सकते। बल्कि आपको प्रोडक्ट में शामिल सभी इंग्रीडेंटस के बारे में पता होना चाहिए। यह आसान तरीका आपको सभी चीजों का एनॉलिसिस करने में मदद करेगा। इसके अलावा आप कस्टमर्स के रिव्यू या वेब पर सर्च करके भी उस प्रोडक्ट के बारे में और अच्छे से जान सकते है। कि वो आपके स्किन टाइप के हिसाब से बना है या नहीं।
तो अगली बार जब आप किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की खरीदारी करें तो इन संकेतों को ध्यान में रखें। ऐसा करने से आप स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम और नकली ब्रांड की ठगी का शिकार होने से बच पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











