Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नेल एक्सटेंशन कर पछताई एक्ट्रेस निया शर्मा, कहीं ये शौक आप पर भी न पड़ जाए भारी
हाल ही में निया शर्मा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में डार्क सर्कल्स और फेक नेल्स की वजह से होने वाले दर्द पर बात की है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से उन्होंने फेक नेल्स पहनकर रखा था। और अब उन्हें हटाने के बाद उनके नाखूनों में काफी दर्द हो रहा है।
वैसे आपको बताते कि फैशन और सुंदर दिखने के लिए लडकियां नेल एक्सटेंशन तो करवा देती हैं लेकिन ये खूबसूरती उनकी सेहत पर भारी पड़ जाती हैं। नेल एक्सटेंशन की सही देखभाल नहीं होने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जिसमें नेल इंफेक्शन का भी खतरा रहता है।

नाखूनों की कमजोरी
नेल एक्सटेंशन को हटाने पर अक्सर नाखून कमजोर और पतले हो जाते हैं, जिससे उनकी प्राकृतिक मजबूती कम हो जाती है।
नाखूनों का टूटना
एक्सटेंशन हटाने के बाद नाखून जल्दी टूट सकते हैं या उनके किनारे टूटने लगते हैं, जिससे दर्द और असुविधा हो सकती है।
नाखूनों की सतह खराब होना और स्किन फटना
एक्सटेंशन हटाने से नाखूनों की ऊपरी सतह पर खरोंचें या नुकसान हो सकता है, जिससे नाखून अस्वस्थ और भद्दे दिखने लगते हैं। नाखूनों के आस-पास की त्वचा भी ड्राई हो सकती है, जिससे जलन या खुजली हो सकती है।
संक्रमण का खतरा
यदि नेल एक्सटेंशन को सही तरीके से नहीं हटाया गया, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे नाखूनों के नीचे फंगस या बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं।
जलन और दर्द
फेक नेल्स हटाने के बाद कुछ लोगों को अपने नाखूनों में जलन और दर्द महसूस होता है, जो समय के साथ ठीक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











