Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mothers Day Special : मां के लिए एंटी एजिंग टिप्स और ब्यूटी सीक्रेट्स
मदरहूड एक ऐसी नौकरी है जिसमें कोई छुट्टियां नहीं होती हैं। महीने के सभी दिन 24*7 ये अपने बच्चों की देखभाल में लगी होती है। लेकिन एक महिला होने के नाते अपनी स्किन केयर करना ही भूल जाती हैं। जिसकी आज के समय में बहुत ज्यादा जरूरत है।
महिलाओं के रूप में, आपको अपनी त्वचा की देखभाल करने की आवश्यकता होती है। आपके पास अपनी स्किन को निखारने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान एंटी-एजिंग टिप्स लेकर आए हैं जो आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र को कम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपनी मां की केयर करनी है तो आप इन टिप्स की मदद से उनके स्किन केयर का ध्यान रख सकते हैं।

मां के लिए स्किन केयर टिप्स
1. जतुन तेल
ड्राई स्किन की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती हैं। इसके कारण आपकी स्किन पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां होना सबसे आम है। ऐसे में आपको एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर के रूप में जैतून का तेल लगाना न भूले। जैतून का तेल आपकी स्किन की महीन रेखाओं को हटाने में मदद करने के साथ आपकी स्किन को भी हेल्दी रखेगा।
2. विटामिन सी सीरम
इस सीरम में बेहतरीन एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा पर मुक्त कणों को बेअसर कर देंगे जो समय से पहले आपके चेहरे पर बुढ़ापा ला सकते हैं। इस सीरम को घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर लगाना न भूले।
3. अंडर आई क्रीम
स्किन चाहे कितनी ही ग्लोइंग और हेल्दी क्यों न हो, लेकिन अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स है तो ये आपकी खूबसूरती पर दाग के बराबर है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकती है। इसके इस्तेमाल से आपकी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।
4. हाथों का भी रखें ख्याल
हम अपनी स्किन केयर में अक्सर अपने हाथ और पैरों की केयर करना भूल जाते हैं। लेकिन आप अपने हाथों की केयर करना न भूले। ऐसे में आप घर पर ही एक क्रीम तैयार कर सकती हैं जो आपके हाथों को हेल्दी दिखाने में मदद करेंगे। या फिर आप मार्केट में मिलने वाली क्रीम की मदद से भी अपने हाथ पैर के रूखेपन को दूर कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











