Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Monsoon Skin Care : उमस और चिपचिप से चेहरे का हो गया बुरा हाल, Shahnaz Husain के बताए ये टिप्स आएंगे काम
Monsoon Skin Care Tips By Shahnaz Husain : बारिश का मौसम कई लोगों को खूब सुहावना लगता है, लोग इस मौसम को और बारिश के बौछारों को खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन जिन लोगों की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, उन्हें इस मौसम में खूब स्किन रिलेटेड इश्यूज से जूझना पड़ता है।
मौसम में हुए अचानक बदलाव, बढ़ती नमी और बदलते तापमान के कारण ऑयली स्किन, एक्ने और चिपचिपापन जैसी समस्याएं होना आम बात होती है। अगर आप भी ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम से जूझ रही हैं, तो इन समस्याओं से निपटने के लिए हम यहां आज आपको खास ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताएं कुछ ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप खूबसूरत स्किन पा सकती हैं।

बोल्ड स्काई से हुई खास बातचीत में शहनाज हुसैन ने बताया कि मानसून में प्रॉपर स्किन केयर के लिए किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी हैं।
अच्छे से क्लीजिंग करें
बरसात के मौसम में, हवा नम हो जाती है, जिससे गंदगी और प्रदूषण आपकी त्वचा पर आसानी से चिपक जाते हैं। अपनी त्वचा को साफ रखने के लिए अच्छे से फेशवॉश करें। दिन में दो बार हर्बल क्लींजर से चेहरे को धोएं। नीम या टी ट्री ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्वों वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होते हैं, जो मुंहासे रोकने में मदद करते।
स्किन एक्सफोलिएट करें
मानसून के दौरान अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए एक्सफोलिएट करना बहुत ज़रूरी है। डेड स्किन को हटाने चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए सप्ताह में एक बार हल्के स्क्रब का उपयोग करें। आप ओटमील और दही या बेसन और दूध का घरेलू स्क्रब बनाकर भी त्वचा की गहराई से सफाई करें।
चेहरे से हटाए एक्स्ट्रा ऑयल
अत्यधिक नमी की वजह से चेहरे पर सीबम का उत्पादन में वृद्धि होती है, जिस वजह से स्किन पर मुंहासे होते हैं। इसलिए वीकली स्किनकेयर रूटीन में तेल सोखने वाले फेस मास्क या क्ले मास्क का उपयोग करें। चारकोल, चावल स्टार्च, कॉर्न स्टार्च, बेसन जैसे चीजों का फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाए। ये न सिर्फ चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेते हैं बल्कि चेहरे की अशुद्धियों को भी निकाल फेंकते हैं। फ्रेश लुक के लिए स्किन पर मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल का मास्क बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
पर्याप्त मात्रा में त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें
बारिश में त्वचा की नमी पर ध्यान देना जरूरी होता है। कोमल त्वचा बनाए रखने के लिए हल्के, नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। एलोवेरा, विटामिन-ई, ग्लिसरीन या खीरे जैसे हाइड्रेटिंग जेल-आधारित मॉइस्चराइज़र इस मौसम के लिए बेहतर रहते हैं और त्वचा को पोषण देते हैं। ये पोर्स को बंद किए बिना स्किन को मॉइचराइज करने के साथ डलनेस को दूर करता है और चेहरे में निखार आता है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में सनस्क्रीन लगाना नहीं भूले। बादलों के बीच से भी सरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए इस मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना ज़रूरी है। कम से कम 30 SPF वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुनें। इसके अलावा, हर कुछ घंटों में सनस्क्रीन को रिपीट करते रहें। अगर आप घर पर ही हैं, तब भी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications











